Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आदर्श आचार संहिता और एमसीएमसी के संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आदर्श आचार संहिता और एमसीएमसी के संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बीकानेरराजस्थान

आदर्श आचार संहिता और एमसीएमसी के संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

editor
editor Published November 1, 2023
Last updated: 2023/11/01 at 11:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत आदर्श आचार संहिता और मीडिया मॉनिटरिंग एंड सर्टिफिकेशन समिति के नियमों, प्रावधानों की जानकारी देने के लिए जिले के विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय डूंगर कॉलेज के प्रताप सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता की विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने कहा कि लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में मीडिया अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता और विज्ञापन अधिप्रमाणन से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई है, जिससे मीडिया और प्रभावी ढंग से आम जनता को सूचनाएं पहुंचा सकेगा तथा आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना करवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेगा।
आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ तथा एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रभारी यक्ष चौधरी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करवाने में मीडिया द्वारा उपलब्ध करवाई गई सूचनाएं महत्वपूर्ण है। सूचना और तकनीक के इस युग में बदलावों और नियमों की जानकारी देने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है इससे मीडिया प्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान होने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर वाई बी माथुर ने एमसीएमसी (मीडिया मॉनिटरिंग एंड सर्टिफिकेशन समिति) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समस्त इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर राजनीतिक विज्ञापन प्रसारित होने से पूर्व अधि प्रमाणित होने आवश्यक है। इसके लिए मीडिया प्रतिनिधि अपने यहां विज्ञापन लाने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिप्रमाणन की प्रति प्राप्त करें और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित किए गए नियमों की अनुपालना में सहयोग करें।
मास्टर ट्रेनर एस.एल. राठी ने आदर्श आचार संहिता के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को चुनाव लड़ने के समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता जारी की गई है। प्रत्याशी के चुनाव खर्च की सीमा नियंत्रित रहे इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रकोष्ठ सहप्रभारी व जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा ने पेड न्यूज, विज्ञापन अधिप्रमाणन प्रकिया इत्यादि के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी सहित इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट डिजिटल प्रेस प्रतिनिधि और मीडिया प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News
बीकानेर
भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News
बीकानेर
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News
राजस्थान
अमेरिका-ईरान तनाव परमाणु मुद्दे पर अटका, ट्रंप का बड़ा बयान – National News
बीकानेर
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

खाजूवाला में पुलिसकर्मी के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर गायब – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

भाटी की पहल से बीकानेर में सड़कों-सीवरेज सुधार कार्य शुरू – Bikaner News

Published March 26, 2026
बीकानेर

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मिस्त्री की दर्दनाक मौत – Bikaner News

Published March 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?