Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में चुनावी धरपकड़ से बाजार में कारोबार ठप,व्यापारियों से सोना चांदी और नकदी पकड़ने का क्या तुक है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में चुनावी धरपकड़ से बाजार में कारोबार ठप,व्यापारियों से सोना चांदी और नकदी पकड़ने का क्या तुक है
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में चुनावी धरपकड़ से बाजार में कारोबार ठप,व्यापारियों से सोना चांदी और नकदी पकड़ने का क्या तुक है

editor
editor Published October 31, 2023
Last updated: 2023/10/31 at 4:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जो मापदंड निर्धारित किए हैं उनमें राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और नेताओं को प्रलोभन देने पर रोक लगाई है। इस रोक की मंशा यह है कि उम्मीदवार और उसके समर्थक मतदाताओं को नकद राशि न दे सके। इसके लिए पुलिस को यह अधिकार दिया गया है कि वह राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के वाहनों की जांच पड़ताल करे और बड़ी मात्रा में नकदी हो उसे आयकर विभाग में जमा करवाएं। चुनाव आयोग की मंशा यह नहीं है कि धरपकड़ के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाए। राजस्थान में पुलिस ने व्यापारियों पर जो धरपकड़ की है उससे बाजार में कारोबार ठप हो गया है। जो सर्राफा व्यापारी रोजाना अपने घर से दुकान तक सोना चांदी और जेवरात ले जाते हैं उन्हें भी चुनाव आयोग के निर्देशें का हवाल देकर पुलिस पकड़ रही है। प्रदेश में अब तक करोड़ों रुपए का सोना चांदी जब्त किया जा चुका है। बाजार में लाखों रुपए की नगदी इधर उधर होती है। पुलिस अब दो लाख रुपए तक की नगदी भी जब्त कर रही है। इन दिनों त्योहारी सीजन के साथ साथ शादी ब्याह भी है। ऐसे में एक परिवार द्वारा पांच दस लाख रुपए की खरीद करना सामान्य बात है, लेकिन पुलिस के डर की वजह से लोग नगदी लेकर अपने घरों से नहीं निकल रहे। इसका परिणाम यह हुआ है कि बाजार में कारोबार ठप हो गया है। पुलिस किस तरह से धरपकड़ करती है यह जगजाहिर है। व्यापारियों के लिए दीपावली काली हो रही है तो पुलिस के लिए दिवाली रंगीन हो गई है।
व्यापार जगत में भय और दहशत का माहौल पूरे राजस्थान भर में है।हाल ही में अजमेर के पीसांगन में जिस सर्राफा कारोबारी को पकड़ा गया उसने अपने तमाम दस्तावेज बताए, लेकिन फिर भी पुलिस ने रातभर थाने में बैठाए रखा। सुबह पुलिस के चंगुल से व्यापारी कैसे निकला यह पीसांगन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ही बता सकते हैं। ऐसी घटनाएं आम है। सभी जिलों के व्यापारी अपने अपने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सवाल सोना चांदी और जेवरात की जब्ती का भी है। क्या कोई उम्मीदवार मतदाताओं से सोने चांदी के जेवरात देगा? चुनाव आयोग में बैठे अधिकारी माने या नहीं, लेकिन राजस्थान में अभी तो दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारी भी घोषित नहीं किए हैं। ऐसे में मतदाताओं को प्रलोभन देने का सवाल ही नहीं उठता। बेवजह की धरपकड़ से व्यापारी वर्ग और आम लोगों को परेशानी हो रही है। अभी जो लोग पकड़े जा रहे हैं, उनका चुनाव से कोई सरोकार नहीं है। बाजार में यह सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव आयोग को यह भी समझना चाहिए कि जीएसटी लागू होने के बाद कारोबार में बहुत पारदर्शिता आई है। वैसे भी कर चोरी पकडऩा चुनाव आयोग का काम नहीं है। चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव करवाना है। अच्छा हो कि केंद्रीय चुनाव आयोग राजस्थान में पुलिस की धरपकड़ को तत्काल प्रभाव से बंद करवाए। पुलिस को जो अधिकार दिए गए हैं उसका दुरुपयोग हो रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल महंगे, युद्ध असर से भारत में बढ़ीं कीमतें
देश-दुनिया
पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में हादसा
बीकानेर
बीकानेर में 29 मार्च को दिव्य सत्संग प्रवचन आयोजन
बीकानेर
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

छत्तरगढ़ में नाकाबंदी दौरान युवक पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद

Published March 26, 2026
बीकानेर

पंचशती सर्किल पर तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में करंट लगने से युवक की मौत, खेत में हादसा

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 29 मार्च को दिव्य सत्संग प्रवचन आयोजन

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?