Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नाकाबंदी में प्राइवेट बसों से पकड़े 27 लाख,चेकिंग के दौरान कार्रवाई हुई; बिना बिल का घी और पटाखे भी जब्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > नाकाबंदी में प्राइवेट बसों से पकड़े 27 लाख,चेकिंग के दौरान कार्रवाई हुई; बिना बिल का घी और पटाखे भी जब्त
बाड़मेरराजस्थान

नाकाबंदी में प्राइवेट बसों से पकड़े 27 लाख,चेकिंग के दौरान कार्रवाई हुई; बिना बिल का घी और पटाखे भी जब्त

editor
editor Published October 28, 2023
Last updated: 2023/10/28 at 3:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर अवैध लेन-देन और मादक पदार्थ ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शनिवार को बाड़मेर कोतवाली, ग्रामीण और सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी व बसों में चेकिंग में बिना हिसाब किताब के 27 लाख रुपए जब्त किए हैं। वहीं, एक बस से विस्फोटक सामान और पटाखे सहित बिना बिल का घी किया है। पुलिस ने रुपए एफएसटी टीम को और बिना बिल के आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी को सूचना दे दी है।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिना किसी डॉक्यूमेंट और बिना किसी हिसाब-किताब के 50 हजार कैश से अधिक परिवहन करने वालों के खिलाफ टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जिले भर में अवांछनीय गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में पुलिस व प्रशासन का बाड़मेर प्रवेश करने वाले वाहनों पर कड़ी नजर है। यहां हर आने-जाने वाले लोगों की पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को अल सुबह करीब 4 बजे गुजरात से बाड़मेर आने वाली बसों की चौहटन सर्किल पर चेकिंग की गई। गुजरात बसों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग सवारियों के पास से करीब 27 लाख रुपए बरामद किए। वहीं बस में बिना बिल के घी, पटाखे सहित अन्य सामान को भी जब्त किया है।कोतवाल गंगाराम खावा के मुताबिक आज सुबह कोतवाली, सदर और ग्रामीण थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस व अन्य वाहनों से 27 लाख रुपए बरामद किए है। वहीं बिना हिसाब किताब के 27 लाख को एफएसटी को सुपुर्द कर दिए गए है। वहीं बिना बिल का घी व अन्य सामान की जब्ती के आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी को बुलाया गया है।50 कार्टन घी, पटाखे और अन्य सामान को किया जब्त बाड़मेर पुलिस ने शहर के पास में दो अलग-अलग टीमें बनाई गई। एक टीम कोतवाल गंगाराम खावा सदर सीआई किशनसिंह और ग्रामीण सीआई सवाईसिंह की संयुक्त टीम बनाई गई। वहीं दूसरी टीम महिला थानाधिकारी गीता, रीको थानाधिकारी देवाराम और नागाणा थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में बनाई गई। टीमों ने एक साथ सुबह 4 बजे अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई। टीमों ने बसों की सवारियां व अन्य गाडिय़ों में से करीब 27 लाख रुपए जब्त किए है। वहीं बस मे बिना बिल के घी, पटाखे सहित अन्य सामान को जब्त किया है। रुपए एफएसटी को सुपुर्द किए गए है। वहीं बिना बिल का सामान की कार्रवाई के लिए जीएसटी को बुलाया गया है।आचार संहिता में पकड़े 1.10 करोड़ से ज्यादा रुपए
पुलिस और एफएसटी टीम ने अब तक जिले भर में 1.10 करोड़ से ज्यादा रुपए की बरामदगी की जा चुकी है। वहीं पुलिस लगातार ए श्रेणी की नाकाबंदी कर रही है। वहीं आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। आज सुबह बसों की भी चेकिंग की गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?