Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: करणी सिंह स्टेडियम में उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने से हुई भारी अव्यवस्था
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बडी खबर: करणी सिंह स्टेडियम में उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने से हुई भारी अव्यवस्था
बीकानेरराजस्थान

बडी खबर: करणी सिंह स्टेडियम में उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने से हुई भारी अव्यवस्था

editor
editor Published October 25, 2023
Last updated: 2023/10/25 at 7:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। दशहरे पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के खत्म होने पर भारी अव्यवस्था फैल गई। स्टेडियम का मुख्य गेट छोडकऱ सभी गेट बंद कर दिए गए थे। लोगों को बाहर जाने का रास्ता नहीं मिला तो गेट और दीवार फांदने लगे। बाद में पुलिस ने गेट पर लगे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला। दरअसल अफसरों की गाडिय़ां पहले निकालने के चक्कर में यह सब हुआ। स्टेडियम में 30 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी, जिनमेंहजारों की संख्या में बच्चे और महिलाएं भी थीं। यदि भगदड़ मच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।विजयादशमी पर्व पर करणी सिंह स्टेडियम में प्रवेश के लिए आठ दरवाजे खोले गए। इनसे ही निकासी की व्यवस्था पूर्व निर्धारित थी। हजारों लोग रावण दहन देखने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे। आयोजन खत्म होने परलोग लौटने लगे तो दरवाजे बंद मिले। किसी के कुछ समझ नहीं आया तो जिधर रास्ता मिला, उधर चलने लगे। केवल मेन गेट खुला था वहां भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। देख कुछ लोग स्टेडियम के दरवाजे फांदकर बाहर निकलने लगे। स्टेडियम के मुख्य दरवाजे पर भीड़ का दबाव बहुत अधिक हो गया। अव्यवस्था का आलम इतना था कि यहां पर तीन दरवाजे थे मगर केवल एक ही खोला गया। संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम, निगम आयुक्त केसर लाल मीणा सहित बीएसएफ कमांडेंट सहित अफसरों की गाडिय़ों को पहले निकाला जा रहा था, जिससे जाम लगा गया और अव्यवस्था फैल गई।आयोजकों को पता चला, उन्हें गेट पर लगे तालों की चाबियां नहीं मिली और गार्ड भी नहीं थे।दरवाजों के ताले तोडकऱ लोगों को निकाला गया।डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रावन दहन के बाद लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेडियम के सभी प्रवेश द्वार बंद थे। उन पर ताले लगा दिए गए थे। केवल मेन गेट खुला था, जहां से वीआईपी एंट्री थी। दर असल आयोजन समाप्त होने पर प्रशासनिक अधिकारियों को पहले निकलने की जल्दी थी।क्योंकि उन्हें रावण दहन के दूसरे कार्यक्रम में जाना था, लेकिन अफसर कुछ देर रुक सकते थे। पहले भीड़ को निकालना चाहिए था। स्टेडियम में 30 हजार से अधिक की भीड़ थी। यदि किसी कारण भगदड़ मच जाती तो बड़ाहादसा हो सकता था। अधिकारियों को कहना है कि उन्हें दूसरे आयोजन में भी जाना था। यदि ऐसा था तो सभी गाडिय़ां स्टेडियम में बाहर पार्क करनी चाहिए थी। जब पता था कि इतनी भीड़ आएगी, गाडिय़ों की पार्किंग अंदर रखना जरूरी नहीं था। बड़ा सवाल ये है कि सभी गेटों पर पुलिस तैनात थी तो ताले लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। जब ताले लगाए जा रहे थे तो पुलिस ने रोका क्यों नहीं। इसकी जांच होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी गलती दुबारा नाहो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खुशियों भरा दिन
बीकानेर
भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे

Published March 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?