बीकानेर। बीकानेर के नोखा कस्बे में गोल गप्पों की रेड्डी लगाने वाले एक जने के साथ मारपीट हुई है। इस आशय की रिपोर्ट ग्वालियर निवासी संदीप कुमार ने नोखा थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को उसने गांधी चौक में अपना गोल गप्पों का ठेला लगा रखा था। इसी दौरान तीन युवक आए और गोलगप्पे खिलाने के लिए बोला। गोल गप्पे खाने के बाद जब पैसे मांगे तो इन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक पर ये लोग फिर से आए और लोहे के पाइप से उसको पीटा। जिससे उसका एक हाथ और एक पैर फ्रेक्चर हो गया। उसको नोखा की अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया।

