


जयपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सूची जारी करने में कांग्रेस से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा दो सूची जारी कर 124 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अब तक दो सूची जारी कर 76 नाम ही घोषित कर पाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा शेष 76 नामों को लेकर कांग्रेस की सूची का इंतजार कर रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप इन 76 सीटों पर एक बार फिर चर्चा कर सकता है। वहीं कांग्रेस नेताओं के विरोध को देखते हुए छोटी-छोटी सूची जारी करने की रणनीति पर चल रही है। कांग्रेस की तीसरी सूची (Rajasthan Congress Third List) भी छोटी ही आएगी। कांग्रेस को अभी 124 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने हैं।
