बीकानेर। नोखा के मुकाम गांव के पास धुपालिया रोड़ पर दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है।जानकारी के अनुसार धुपालिया मुकाम रोड़ पर अचानक नील गाय आने बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक सवार मैनसर निवासी रामधन मेघवाल और मुकेश मेघवाल घायल हो गए। दोनों पिता पुत्र नोखा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक के बाद उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के कार्यालय सचिव हनुमान दिलोईया ने बागड़ी अस्पताल प्रशासन को सूचना के बाद भी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर रोज व्यक्त किया व बताया की इसकी शिकायत उच्च स्तर पर भी की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही बागड़ी अस्पताल पहुंचे व घायलों को बीकानेर पहुंचाया। संभवतया दुर्घटना सडक़ पर अचानक नील गाय आने हुई है।

