बीकानेर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर विवाद हो गया। हंगामे बीच बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। एक व्यक्ति को सरदारशहर पुलिस ने कालूसर गांव से हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलासर गांव का फूलचंद (55) पिछले करीब एक महीने से सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा था। बुधवार को भी फूलचंद ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इसके बाद विशेष समुदाय के लोगों के बीच गया तो वहां पर विशेष समुदाय के लोगों ने उसे पकड़ लिया और मामले की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी। सूचना पर सरदारशहर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कस्वा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

