Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ ली समन्वय बैठक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ ली समन्वय बैठक
बीकानेरराजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ ली समन्वय बैठक

editor
editor Published October 18, 2023
Last updated: 2023/10/18 at 8:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर,। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के साथ रिटर्निंग अधिकारियों व पुलिस उपाधीक्षकों की संयुक्त बैठक कर समन्वय से काम करते हुए शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान संपादित करवाने के निर्देश दिए।जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भय मुक्त मतदान संपन्न हो ,इसके लिए पुलिस और प्रशासन का समन्वय अति आवश्यक है। रिटर्निंग अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ज्वाइंट विजिट करने पर विशेष ध्यान दें। शराब, ड्रग्स और नकद सहित समस्त प्रकार की अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए।जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए संयुक्त जिम्मेदारी को समझें और यदि किसी स्थान पर सूचनाओं को साझा करने में गैप हुआ है तो संवाद बढ़ने पर ध्यान दें। तथ्य साझा किए जाएं और संवाद नियमित रूप से बनाए रखें।
भगवती प्रसाद कलाल ने इन अधिकारियों द्वारा अब तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किए गए जॉइंट दौरों की जानकारी लेते हुए कहा कि वल्नरेबल हेमलेट वाले क्षेत्रों में गश्ती पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाताओं के साथ बातचीत हो। वल्नरेबल पॉकेट तथा फैमिली की सूचना दोनों अधिकारी आपस में साझा करें और एफ एस टी, एस एस टी और सेक्टर अधिकारियों को इन क्षेत्रों के बारे में इनपुट शेयर किए जाएं।जिला निर्वाचन ने कहा कि हर संदिग्ध वाहन की जांच हो। खुद रिटर्निंग अधिकारी भी समय-समय पर वाचन जांच करने के लिए नाकों का दौरा करें। जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त होने वाली किसी भी रिपोर्ट में मिसमैच नहीं होना चाहिए।बैठक में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि अपने क्षेत्र के बड़े कस्बों में फ्लैग मार्च के दौरान रिटर्निंग अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ रहे । गौतम ने कहा कि अधिकारी सही को सही और गलत को गलत देखते हुए निष्पक्षता के साथ चुनाव संपादित करवाएं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी संयुक्त विजिट के दौरान एक मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं को समग्र रूप से देख पाएंगे और इसी आधार पर मतदान के दिन समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकेंगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान बूत के 200 मीटर के दायरे में आने वाले घर और दुकानों के यहां पहले ही नोटिस दे दिए जाएं। साथ ही ऐसे घरों में सदस्यों की सूचना ले ली जाए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मतदान के दिन इन घरों में सदस्यों की अतिरिक्त कोई बाहरी व्यक्ति उपस्थित ना रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी विजिल ऐप पर एफ एस टी के साथ थानेदार और तहसीलदार तथा नाइब तहसीलदार को भी जोड़ा गया है ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करवाने को कहा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जगदीश प्रसाद गौड़ सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खुशियों भरा दिन
बीकानेर
भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे

Published March 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?