Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले के अस्पतालों पर सज रही मतदाता जागरूकता वॉल*
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले के अस्पतालों पर सज रही मतदाता जागरूकता वॉल*
बीकानेरराजस्थान

जिले के अस्पतालों पर सज रही मतदाता जागरूकता वॉल*

editor
editor Published October 17, 2023
Last updated: 2023/10/17 at 10:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सघन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार जिला स्वीप प्रकोष्ठ से प्राप्त मतदाता जागरूकता वॉल जिले के सभी अस्पतालों में लगाए गए हैं। स्वास्थ्य महकमे से जुड़े कार्यालयों, समस्त जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर यह वॉल लगाई गई है। इन पर विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के अलावा मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी मतदान से संबंधित संदेश लिखे जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खाजूवाला में स्थापित मतदाता जागरूकता वाल का उद्घाटन किया गया। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरक संदेश लिखकर सभी विभागीय अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। मासिक ब्लॉक स्तरीय मीटिंग के दौरान 75 से अधिक चिकित्सकों, नर्सों व स्वास्थ्य कर्मियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई और आदर्श आचार संहिता की निगरानी हेतु सी-विजिल ऐप भी इंस्टॉल करवाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सीएमओ खाजूवाला डॉ मुकेश मीणा, अस्पताल प्रभारी डॉ अमरचंद बुनकर व ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी हेतराम बेनीवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।इसी प्रकार जिला अस्पताल में जारी प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. योगेंद्र तनेजा द्वारा सभी प्रशिक्षक व प्रशिक्षणरत चिकित्सकों को सी-विजिल एप इंस्टॉल करवा मतदान की शपथ दिलाई गई। जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों व शहरी डिस्पेंसरियो पर मतदाता जागरूकता वाल के प्रदर्शन व मतदान की शपथ कार्यक्रम की गतिविधियां व्यापक तौर पर जारी है। डॉ तनेजा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक मीटिंग के दौरान भी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सी-विजिल ऐप डाउनलोड करवा कर निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलवाई गई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू

Published March 28, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?