Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पश्चिमी विक्षोभ का संभाग में असर, दोपहर में तेज हवाओं के साथ बरसे बादल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पश्चिमी विक्षोभ का संभाग में असर, दोपहर में तेज हवाओं के साथ बरसे बादल
बीकानेरराजस्थान

पश्चिमी विक्षोभ का संभाग में असर, दोपहर में तेज हवाओं के साथ बरसे बादल

editor
editor Published October 16, 2023
Last updated: 2023/10/16 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारत और पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर में रविवार देर रात देखने को मिला और इसके बाद सोमवार दोपहर में फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में दूसरी बार शहर की सडक़ें पानी-पानी हो गई। तापमान में अचानक कमी आने से सर्दी का अहसास होने लगा है। अभी मंगलवार तक संभाग के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विभाग ने सुबह छह बजे जारी चेतावनी में कहा है कि बीकानेर, जोधपुर, पाली, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। दोपहर बाद बीकानेर शहर में बादलों ने डेरा डाला और फिर से काफी देर तक बरसते रहे। बारिश के दौरान बादल गरजते रहे और बिजली भी चमकती रही। शाम चार बजे ही बीकानेर में अंधेरा सा हो गया। बारिश के चलते बाजार में सडक़ें सूनी हो गई। लोगों को दुकानों के अंदर घुसकर खुद को भीगने से बचाना पड़ा।बीकानेर शहर के भीतरी क्षेत्र के साथ जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, जैसलमेर रोड पर बारिश के बाद सडक़ें पानी पानी हो गई है। तापमान में कुछ गिरावट का एहसास भी हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से बीकानेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम है, जिसमें और गिरावट आने की उम्मीद बंध गई है। अधिकतम तापमान में भी आज गिरावट आ सकती है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस पारा रहा है, जो अब कुछ कम हो जाएगा। वैसे भी इन दिनों दोपहर में थोड़ी गर्मी लगती है, जबकि रात में हवाओं में ठंडक है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद बीकानेर में सर्दी शुरू होने की मान्यता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?