


जयपुर। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब प्रत्याशियों की सूची को लेकर बड़ा घमासन मचा हुआ भाजपा की पहली सूची के बाद बवाल मचने के बाद अब पार्टी सचेत होकर दूसरी सूची जारी करेंगी। अब कांग्रेस की पहली सूची का इतजार है। संभवत सोमवार या मंगलवार को यह सूची जारी होने की संभावना है। जानकारी मिली है कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है। जिसमें कई अहम फैसले लिये गये है। सूत्र बता रहे है कि करीब ७0 से ज्यादा नामों पर मुहर लग चुकी है। साथ ही कई पूर्व सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। वहीं दो दर्जन के करीब वर्तमान विधायकों के टिकट काटे जा सकते है। जानकारी मिल रही है बीकानेर की चार सीटों के नाम इस सूची में हो सकते है। बताया जा रहा है कि बीकानेर पश्चिम से डॉ बी डी कल्ला,कोलायत से भंवरसिंह भाटी,नोखा से सुशीला डूडी तथा खाजूवाला से गोविन्दराम के नाम शामिल हो सकते है। उधर भाजपा की दूसरी सूची भी जल्द जारी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 24 घंटे में भाजपा अपनी दूसरी सूची की घोषणा कर देगी। जिसमें करीब तीस नाम शामिल हो सकते है। जानकारी मिली है कि इसमें कुछ सीटें बीकानेर की भी घोषित हो सकती है।
