Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कितना बड़ा ही अपराधी हो पुलिस से नहीं बच सकता, भेष बदलकर घूमा, ट्रेक्टर चलाया फिर भी पुलिस ने दबोच लिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कितना बड़ा ही अपराधी हो पुलिस से नहीं बच सकता, भेष बदलकर घूमा, ट्रेक्टर चलाया फिर भी पुलिस ने दबोच लिया
बीकानेरराजस्थान

कितना बड़ा ही अपराधी हो पुलिस से नहीं बच सकता, भेष बदलकर घूमा, ट्रेक्टर चलाया फिर भी पुलिस ने दबोच लिया

editor
editor Published October 14, 2023
Last updated: 2023/10/14 at 9:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि चूरू के हमीरवास थाना इलाके के पिलानियों की ढाणी निवासी रहीश कुमार पुत्र राजेश कुमार पिलानिया को झुंझुनूं के चिड़ावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रेंज के टॉप-10 वांछितों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार का इनाम भी घोषित था।

पुलिस से बचने के लिए मजदूरी की, भेष बदला, ट्रेक्टर चलाया, फिर भी न बच पाया

बीकानेर. जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में 11 माह पहले नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए कई जतन किए, लेकिन आखिरकार पकड़ा गया। बीकानेर पुलिस ने उसे झुंझुनूं के चिड़ावा से दस्तयाब कर लिया। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि चूरू के हमीरवास थाना इलाके के पिलानियों की ढाणी निवासी रहीश कुमार पुत्र राजेश कुमार पिलानिया को झुंझुनूं के चिड़ावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रेंज के टॉप-10 वांछितों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी को दबोचने में पुलिस निरीक्षक लक्ष्मणसिंह राठौड़ व साइबर सेल के दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही।

यहां-यहां काटी फरारी

- Advertisement -

एएसपी शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी कानपुर, कोलकाता, सूरजगढ़, जयपुर, चिड़ावा आदि स्थानों पर भागता फिरा। कभी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम किया, तो कभी ट्रेक्टर चलाया। मजदूर बनकर समय बिता रहा था। 11 माह से उसने अपने घरवालों से भी कोई संपर्क नहीं किया। दस से 15 दिन तक एक जगह पर ठहरता और फिर वहां से चला जाता। पुलिस से बचने के लिए बार-बार भेष बदलता रहता। आरोपी की धरपकड़ के लिए साइबर सेल की टीम पीछे लगी हुई थी। 12 अक्टूबर को तकनीकी मदद से आरोपी रहीश की लोकेशन झुंझुनूं के चिड़ावा में आई। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी को वहां से दस्तयाब कर लिया और बीकानेर ले आई।

दो बार बढ़ाई इनामी राशि

एक नाबालिग के पिता ने 30 नवंबर, 22 को जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में आरोपी रहीश कुमार पिलानिया के खिलाफ बेटी के साथ गलत व अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कराया था। पोक्सो में मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। जिला पुलिस की ओर से उस पर छह हजार का इनाम घोषित किया।

आरोपी के पकड़ में नहीं आने पर बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक की ओर से इनामी राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई थी।यह थी टीम पुलिस टीम में साइबर सेल के हवलदार दिलीपसिंह, सुरेन्द्रसिंह, सिपाही श्रीराम, सूर्यप्रकाश, देवेन्द्र, धर्मेन्द्र, पुखराज आदि भी शामिल थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?