Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री के खिलाफ संपत्ति को लेकर मामला दर्ज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कांग्रेस सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री के खिलाफ संपत्ति को लेकर मामला दर्ज
बीकानेरराजस्थान

कांग्रेस सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री के खिलाफ संपत्ति को लेकर मामला दर्ज

editor
editor Published October 14, 2023
Last updated: 2023/10/14 at 3:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। कांग्रेस सरकार में गृह राज्यमंत्री रह चुके लूणकरनसर के पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ जयपुर के एक थाने में पारिवारिक सम्पति के विवाद का मामला दर्ज हो गया है। जिसमें बेनीवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों को नामजद किया गया है।बेनीवाल के भाई बृजेंद्र बेनीवाल के बेटे रमित बेनीवाल ने ये मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि उनके दादा और पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी और दादी सुनीता चौधरी के नाम से जयपुर के बजाज नगर हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी, जवाहर नगर जयपुर में राजस्थान आवासन मंडल का एक भूखंड, बीकानेर के सार्दुलगंज के सी सेक्टर में एक भूखंड और बीकानेर के सार्दुल कॉलोनी में एक प्लॉट है। ये सभी संपत्तियां भीमसेन चौधरी ने अपनी स्वयं की आय से पत्नी सुनीता चौधरी के नाम से खरीदी गई थी।रमित का दावा है कि इन संपत्तियों में उनके पिता का भी हिस्सा है। इन संपत्तियों का हिस्सा नहीं किया जा रहा है। रमित का आरोप है कि अब इन संपत्तियों को वीरेंद्र बेनीवाल और उनके परिवार के सदस्य कूट रचित दस्तावेजों से अपने नाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
रमित ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि उसके व पिता के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई। ये भी बताया गया कि ये संपत्ति वीरेंद्र बेनीवाल की मां के नाम से थी, जो उन्होंने अपने व परिवार के नाम करवा ली। बेनीवाल के नाम हुई वसीयत को भी उनका भतीजा कूट रचित बता रहा है। रमित का आरोप है कि उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। अदालत के माध्यम से इस्तगासा पेश करके ये एफआईआर जयपुर के शिप्रा पथ थाने में मामला दर्ज कराया है।इधर, पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का कहना है कि उन्हें थाने में इस तरह के किसी मामले के दर्ज होने की जानकारी नहीं है। सिविल मामले अदालतों में चल रहे हैं, जिसमें कहीं पर इनके पक्ष को स्वीकार नहीं किया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?