Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पुलिस ने जिले का अब तक का सबसे बड़ा चंदन तस्करी का मामला पकड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह का किया भंडाफोड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पुलिस ने जिले का अब तक का सबसे बड़ा चंदन तस्करी का मामला पकड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह का किया भंडाफोड़
बीकानेरराजस्थान

पुलिस ने जिले का अब तक का सबसे बड़ा चंदन तस्करी का मामला पकड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह का किया भंडाफोड़

editor
editor Published October 7, 2023
Last updated: 2023/10/07 at 2:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पुलिस ने जिले का अब तक का सबसे बड़ा चंदन तस्करी का मामला पकड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भिरानी थाना पुलिस ने करीब दस करोड़ रुपए मूल्य की 90 क्विंटल 70 किलोग्राम लाल चंदन की अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड मंजूर कराया है। इस प्रकरण में चार-पांच अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस उनको पकडऩे के लिए दबिश दे रही है। चंदन तस्करी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोह के तार जुड़े होने की बात सामने आई है, क्योंकि चंदन की लकड़ी की तस्करी कर मुख्यत: चीन, जापान आदि देशों में भेजकर तस्कर चांदी कूटते हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि सभी विभागों से समन्वय कर नशे की तस्करी रोकने आदि की कार्रवाई की जाए। उसके तहत ही भिरानी पुलिस ने 90 क्विंटल 70 किलोग्राम चंदन की लकड़ी पकड़ी है। इसका वन विभाग से सत्यापन करवा लिया है। वन विभाग से जानकारी मिली है कि यह लाल चंदन की लकड़ी है जो उच्च गुणवत्ता का होता है।

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए है और यह इससे अधिक भी हो सकती है। इसका वास्तविक मूल्य प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी सूचना राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को भी दे दी गई है, क्योंकि चंदन की लकड़ी की तस्करी होने या किसी अन्य सामान के साथ छुपाकर बाहर भेजने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है। कर्नाटक से इसका संबंध होना सामने आया है। इसके लिए कर्नाटक के वन विभाग तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।

- Advertisement -

पहले ठिकाना था हरियाणा

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि चंदन की तस्करी से जुड़ा गिरोह यह काम पहले हरियाणा में कर रहा था। वहां हिसार आदि में कार्रवाई के बाद अब कुछ समय से हनुमानगढ़ जिले में काम शुरू किया था।

यूं आए पकड़ में

भिरानी व भादरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोही बीबीपुर स्थित जगदीश खाती फार्म हाउस पर दबिश दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी सतवीर जाट मिला। पुलिस ने फार्म हाउस में बने कमरे की तलाशी ली तो उसमें चंदन की लकडिय़ों के टुकड़े काफी मात्रा में रखे हुए थे।पुलिस की सूचना पर भादरा से वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सतवीर ने पूछताछ में बताया कि चन्दन की लकड़ी दीपक पुत्र चानणमल खाती निवासी डाबड़ी व उसके साथी चोरी-छिपे काटकर यहां लाते हैं। पुलिस ने चन्दन की लकडिय़ों के टुकड़ों को गिना तो कुल 321 नग निकले। उनका वजन 90 क्विंटल 70 किलोग्राम हुआ। मामले की जांच एएसआई कालूराम को सौंपी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?