Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डकैती व हत्या की संगीन वारदात के फरार अपराधी को बीकानेर पुलिस ने नेपाल से पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डकैती व हत्या की संगीन वारदात के फरार अपराधी को बीकानेर पुलिस ने नेपाल से पकड़ा
बीकानेरराजस्थान

डकैती व हत्या की संगीन वारदात के फरार अपराधी को बीकानेर पुलिस ने नेपाल से पकड़ा

editor
editor Published October 4, 2023
Last updated: 2023/10/04 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । सैंट्रल जेल से फरार डकैती और हत्या की संगीन वारदात के अपराधी को सीकर की जीणमाता पुलिस ने गिरफ्त में लिया है,जो गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गो को हथियार सप्लाई कर रहा था। गिरफ्त में आया अपराधीविनोद उर्फ दिलीप बिहारी यहां बीकानेर के कोतवाली इलाके में साल 2011 में हुए डायमंड कारोबारी कमलचंद बौथरा हत्याकांड और डकैती का आजीवन सजायफ्ता मुजरिम है,जो कुछ साल पहले बीकानेर सैंट्रल जेल से पैरोल पर फरार हो गया था। बीकानेर जिला पुलिस ने इस अपराधी के खिलाफ चालीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार सीकरपुलिस विनोद उर्फ दिलीप बिहारी को नेपाल से दबोच कर लाई है। दरअसल सीकर जीणमाता थाना पुलिस ने अभी पिछले दिनों ही गैंगस्टर रोहित गोदारा के गुर्गे पचास हजार रुपए के इनामी बदमाश रतनसिंह और उसके साथी मंजूर को गिरफ्तार किया था,जिनके पास से पुलिस को हथियार भी मिले थे। जब पुलिस ने पूछताछ करना शुरू कि तो सामने आया कि यह हथियार उनके पास बिहार के रहने वाले विनोद उर्फ दिलीप के जरिए आए। ऐसे में पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए बिहार गई,जहां उसके गांव बरबोना में दबिश दी लेकिन नहीं मिला। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि विनोद उर्फ दिलीप केवल रात के समय ही अपने घर पर आता है। बाकी समय वह नेपाल में रहकर ही फरारी काटता है,पुलिस लगातार उसके पीछे लगी रही।इसके बाद पुलिस टीम ने 5 किलोमीटर तक आरोपी विनोद का पीछा करके उसे पकड़ लिया।-संगीन है अपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने उसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि विनोद उर्फ दिलीप बिहारी 2003 से बिहार में लूट डकैती और हत्या जैसी कई वारदातें कर चुका था। बीकानेर के कोतवाली इलाके में हुए डायमंड कारोबारी कमलचंद बौथरा के मकान हुई डकैती और हत्या की संगीन वारदात के बाद गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। बीकानेर कोर्ट की ओर से सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा के बाद वह बीकानेर जेल में बंद था,साल 2021 में पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया। फरारी के दौरान हरियाणा में हाफ मर्डर जैसी वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद बीकानेर में हथियार सप्लाई भी करता रहा।जेल में हुई रोहित गोदारा से मुलाकात पुलिस के अनुसार डकैती और हत्याकांड में सजायफ्ता विनोद उर्फ दिलीप शाह की बीकानेर सैंट्रल जेल में रोहित गोदारा से जान-पहचान हुई। फरारी के बाद वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में आ गया और उसके गुर्गो को हथियार सप्लाई कर रहा था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?