Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की सूची अब इस दिन आयेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की सूची अब इस दिन आयेगी
जयपुरराजस्थान

कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की सूची अब इस दिन आयेगी

editor
editor Published October 2, 2023
Last updated: 2023/10/02 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन में भाजपा तेजी दिखा रही है, जबकि कांग्रेस की रफ्तार धीमी बनी हुई है। हिंदी बेल्ट में शामिल राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अब तक एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।कांग्रेस ने कर्नाटक की तरह पांच राज्यों में चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नाम तय करने का दावा जरूर किया, लेकिन यहां के सियासी हालात अलग तरह के होने के चलते उम्मीदवार चयन में लगातार देरी हो रही है। पार्टी के उच्च सूत्रों का कहना है कि सभी राज्यों में अंतिम सर्वे चल रहा है, जिसके नतीजे 10 से 15 अक्टूबर तक पार्टी को मिलेंगे। इसके अलावा पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए नेताओं का फीडबैक भी मिलना बाकी है। यह दोनों काम होने के बाद पार्टी अगला कदम बढ़ाएगी। इसमें कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है।टिकट काटने का दबाव
सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक सर्वे और नेताओं के फीडबैक में राजस्थान में कई मंत्रियों के साथ विधायकों का प्रदर्शन खराब मिला है। ऐसे में इन नेताओं के टिकट काटने का दबाव पार्टी पर बढ़ रहा है। इस तरह का फैसला लेने से पहले पार्टी हर तरह से संतुष्ट होना चाहती है। इसलिए अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।बगावत रोकने की जुगत पार्टी नेताओं का मानना है कि यदि मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटे गए तो उनके बागी होने की आशंका भी है। पार्टी इसके लिए तैयार है और कुछ वरिष्ठ नेताओं को टिकट कटने वाले नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दे दी है। यह नेता सर्वे रिपोर्ट का आधार बनाकर टिकट कटने वाले नेताओं से बातचीत और समझाइश कर रहे हैं।राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय, वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता
अब शुरू होगा बैठकों का दौर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को लेकर दिल्ली में इस सप्ताह से बैठकों का दौर शुरू होने की उम्मीेद है। पार्टी की ओर से अधिकृत तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटियों की बैठकें हो सकती है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?