Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 5 अक्टूबर को चुनाव आयोग कर सकता है विधानसभा चुनावों की घोषणा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > 5 अक्टूबर को चुनाव आयोग कर सकता है विधानसभा चुनावों की घोषणा
Jaipurराजस्थान

5 अक्टूबर को चुनाव आयोग कर सकता है विधानसभा चुनावों की घोषणा

editor
editor Published October 1, 2023
Last updated: 2023/10/01 at 7:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मिजोरम, छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश के बाद जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को परखने भारत निर्वाचन आयोग का फुल कमीशन कल से तीन दिनों तक यानि की 1 अक्टूबर तक जयपुर में रहेगा. दल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल सहित आयोग के 14 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. फुल बेंच की बैठक में चुनाव आयोग द्वारा अब तक दिए गए चुनाव तैयारी संबंधित निर्देशों पर अमल की समीक्षा की जाएगी. इसके आधार पर आयोग विधानसभा चुनाव की तारीखों पर विचार करेगा. इन तीन दिनों में राजनीतिक दलों, मुख्य सचिव, डीजीपी, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव का पूरा डाटा फीड करके लेकर जाएगी.मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता लगने से पहले विधानसभा चुनाव की जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग का फुल बैंच 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन दिन के लिए राजधानी जयपुर रहेगी. जिसमें इसमें मतदान केंद्रों की स्थिति, संवेदनशील मतदान केंद्र, मतदान केंद्रों में दूरसंचार व्यवस्था, पहुंच मार्ग की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की स्थिति, अंतर राज्य सीमा से लगे मतदान केंद्रों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था की स्थिति, अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपे जाने वाले दायित्व के बारे में जानकारी ली जाएगी.पहले दिन यानि की कल 29 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद आयोग एन्फोर्समेंट एंजेंसियों जैसे राज्य पुलिस, सीपीएफ, आयकर, आबकारी, परिवहन, वाणिज्यिक कर विभाग, राज्य की लीड बैंक के समन्वयक, रेलवे तथा एयरपोर्ट आदि के नोडल अधिकारियों से विधासनभा चुनाव-2023 के संबंध में चर्चा करेंगे. गुप्ता ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष 30 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी और केन्द्रीय पुलिस बल के नोडल अधिकारियों द्वारा तैयारियों से संबंधित प्रजेंटेंशन दिया जाएगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों और चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे.आखिरी दिन 1 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त सुबह चुनावों के संबंध में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक में विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और प्रेस से मुखातिब होंगे. तीन दिवसीय दौरे में उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू,धर्मेन्द्र शर्मा, नितेश व्यास, अजय भादू, ह्रदयेश कुमार, महानिदेशक बी नारायण, निदेशक पंकज श्रीवास्तव,संयुक्त निदेशक अनुज चांडक और सचिव अश्विनि मोहल,संतोष कुमार भी रहेंगे. गौरतलब हैं की इससे पहले टीम ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश और मिजोरम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था.


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?