Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ब्याज माफिया दुकानदार को अगवा कर बीकानेर लाए,नाकाबंदी, पांच गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ब्याज माफिया दुकानदार को अगवा कर बीकानेर लाए,नाकाबंदी, पांच गिरफ्तार
बीकानेरराजस्थान

ब्याज माफिया दुकानदार को अगवा कर बीकानेर लाए,नाकाबंदी, पांच गिरफ्तार

editor
editor Published September 30, 2023
Last updated: 2023/09/30 at 5:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर / जोधपुर बासनी थाना क्षेत्र में ब्याज माफिया ने उधार लिया चालीस हजार रुपए वापस नहीं करने पर बीकानेर निवासी एक युवक का अपहरण कर लिया। पैसे नहीं चुकाने पर युवक का अपहरण कर पांच लोग बीकानेर लेकर आ रहे थे। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पीड़ित की पत्नी ममता शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के संगरिया में रहने वाले प्रवीण कुमार को बीकानेर से आए 5 लोग गुरुवार को उसकी दुकान से अपहरण कर ले गए थे। प्रवीण की पत्नी ने पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने की एक टीम का गठन किया गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि प्रवीण को बीकानेर ले जाया जा सकता है। ऐसे में गुरुवार को तुरंत पुलिस की टीम बीकानेर भेजी गई। इसके अलावा आरोपियों की लोकेशन पर भी नजर रखी गई। आरोपियों से पहले पुलिस की टीम बीकानेर पहुंच गई। दोपहर में जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे तो उनको दबोच लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के कुछ घंटे बाद ही प्रवीण को मुक्त करवाया गया। इसके बाद आरोपियों को गुरुवार को बीकानेर से दस्तयाब कर लाया गया और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में बीकानेर निवासी पंकज गोयल, नीरज गोयल, कालू खान, अखिल जावेद और इकबाल को गिरफ्तार किया है। अपहरण में काम में ली दो कारें भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि पंकज और नीरज रिश्तेदार है, जबकि अन्य 3 को रुपए वसूलने के लिए साथ लाए थे। पीड़ित प्रवीण कुमार भी मूलतः बीकानेर का रहने वाला है, जो फिलहाल संगरिया में रहता है। उसने बीकानेर में पंकज से 40000 रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित पंकज उससे सवा लाख रुपए वसूलना चाह रहा था, जिसके उसका गुरुवार को उसकी दुकान से अपहरण किया गया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला

Published March 25, 2026
बीकानेर

सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Published March 25, 2026
बीकानेर

श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?