


जयपुर। राजस्थान के शिक्षा, कला और संस्कृति मंत्री, डॉ बीडी कल्ला ने राहुल गांधी के जयपुर में हुए कार्यक्रम के बारे में मीडिया से कहा- राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हमारे पीसीसी के हेड ऑफिस का शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ राहुल जी ने राजस्थान के अलग-अलग गांव ढ़ाणियों से आए कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया। कांग्रेस एकजुट रहेगी। उनकी पार्टी को कोई नहीं हिला सकता।उन्होंने कहा- कांग्रेस की पहचान त्याग, तपस्या और बलिदान है। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद किया। आजादी के बाद देश में नई राष्ट्रीय नीति बन रही थी। वहां आज रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर देश बनता जा रहा है। आज इसरो के माध्यम से चंद्रयान आया था वो कांग्रेस की देन है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने इस देश को हर तरीके से आगे बढ़ाया। मंत्री कल्ला ने शनिवार शाम को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), में हुए कार्यक्रम में ये बात कही।
