Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नीले घोड़े पर निकलेगी मोती डूंगरी गणेश की सवारी शोभायात्रा में चन्द्रयान-3 समेत 86 झांकिया होगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > नीले घोड़े पर निकलेगी मोती डूंगरी गणेश की सवारी शोभायात्रा में चन्द्रयान-3 समेत 86 झांकिया होगी
जयपुरराजस्थान

नीले घोड़े पर निकलेगी मोती डूंगरी गणेश की सवारी शोभायात्रा में चन्द्रयान-3 समेत 86 झांकिया होगी

editor
editor Published September 20, 2023
Last updated: 2023/09/20 at 3:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ दर्शनों के लिए आ रही है।
मोती डूंगरी मंदिर से आज शाम 5.30 बजे गणेश जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शोभायात्रा में शामिल मुख्य रथ की पूजा अर्चना कर रवाना करेंगे।यह यात्रा मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर से शुरू होकर मोती डूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। यहां महंत परिवार शोभायात्रा की आरती उतारेंगे।गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश जी को सोने का मुकुट पहनाया गया और चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया गया।14 फीट के रथ में स्वर्ण मंडित चित्र होंगे विराजमान महंत कैलाश शर्मा के बताया- ऋषि पंचमी पर मोती डूंगरी गणेश जी से 36वीं शोभायात्रा निकल रही है। इसमें गणेश जी शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। शोभायात्रा में लगभग 86 झांकियां होंगी, इनमें से 28 झांकियां इलेक्ट्रॉनिक है। इन झांकियों को कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया है। इस शोभायात्रा में सबसे पीछे मुख्य रथ में गणेश जी का स्वर्ण मंडित चित्र विराजमान रहेगा। वहीं, 14 फीट का यह रथ मंदिर जैसा नजर आएगा। इस यात्रा में कई संत महात्मा भी शामिल होंगे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह आतिशबाजी भी की जाएगी।18 फीट के गणेश जी की झांकी आकर्षण का केंद्र यात्रा संयोजक प्रताप भानु सिंह शेखावत ने बताया- इस शोभायात्रा में 18 फीट के गणेश जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झांकी को जयपुर के ही कारीगरों ने तीन महीने में तैयार किया है। इसके अलावा चंद्रयान-3, त्रिपोलिया गेट पर गणेश जी रिद्धी-सिद्धि के साथ, पृथ्वी पर नृत्य करते गणेश जी, बाल रूप गणेश जी पिता शिव की पीठ पर खेलते हुए, शेषनाग पर नृत्य करते हुए, गणेश जी रिद्धी- सिद्धि संग घूमर नृत्य करते हुए और कलयुग के नीले घोड़े पर विराजमान नजर आएंगे।शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट शोभायात्रा के रूट पर चलने वाले सामान्य ट्रैफिक को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों पर संचालित किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी-:दिल्ली से आने वाली रोडवेज की बसें चंदवाजी से एक्सप्रेस हाईवे 14 नंबर वीकेआई से चौमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा कैंटीन, कलेक्ट्री सर्किल, खासा कोठी होकर सिंधी कैंप आ सकेगी।सिंधी कैंप बस स्टैंड से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गवर्नमेंट हॉस्टल, गवर्नमेंट प्रेस, चौमूं हाउस सर्किल, 22 गोदाम सर्किल, सहकार मार्ग, लक्ष्मी मंदिर, गोपालपुरा चौराहा, ओटीएस चौराहा, झालाना रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास से जवाहर नगर बाइपास, रोटरी सर्किल से टीपी नगर होकर दिल्ली की तरफ जा सकेंगी।आगरा से आने वाली रोडवेज की बसें आगरा रोड से रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाइपास, झालाना रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास से ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, चौमूं हाउस सर्किल, गवर्नमेंट प्रेस, गवर्नमेंट हॉस्टल होकर सिंधी कैंप आ व जा सकेगी।वहीं आज दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा पूर्ण होने तक शोभायात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी। साथ ही शोभायात्रा पूर्ण होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?