Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट इस समय आ सकती है:मिस्त्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बडी खबर: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट इस समय आ सकती है:मिस्त्री
बीकानेरराजस्थान

बडी खबर: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट इस समय आ सकती है:मिस्त्री

editor
editor Published September 20, 2023
Last updated: 2023/09/20 at 3:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अक्टूबर के पहले सप्ताह में टिकट जारी कर सकती है। 30 सितंबर से पहले टिकट घोषित नहीं होंगे, इसके संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर में 2 दिन टिकट के लिए मीटिंग होगी, इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वे मंगलवार को बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और दावेदारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से देर शाम मीटिंग की।बीकानेर आए मिस्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस कोई कॉरपोरेट कंपनी नहीं है, जो तारीखों के हिसाब से चले। हम पहले 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को जयपुर में टिकटों पर चर्चा करेंगे। इसके दो-चार दिन में कुछ फाइनल हो सकता है। अभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (्रढ्ढष्टष्ट) के 33 वरिष्ठ नेता प्रदेशभर में घूम रहे हैं। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिल रहे हैं। ये सभी जयपुर पहुंचेंगे और 2 दिवसीय मीटिंग में भाग लेंगे। इसमें दो-चार दिन आगे-पीछे हो सकते हैं।नयन के आधार पर टिकट मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस में आलाकमान ही टिकट तय करता है। अभी हम लोग जनता के बीच ओपिनियन ले रहे हैं। सभी से बातचीत के आधार पर पार्टी अध्यक्ष को अवगत करा दिया जाएगा। इसके बाद टिकट वहीं से फाइनल होंगे। टिकट की शर्तों को लेकर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि ये कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी तय करती है। मैं तय नहीं कर सकता। पार्टी एक सिस्टम के तहत ही चलती है।भाजपा को ह्रक्कस् की चुनौती मिस्त्री ने कहा कि सिलेंडर पर भाजपा सरकार ने 200 रुपए कम किए, कांग्रेस सरकार राजस्थान में 500 रुपए कम कर रही है। अगर भाजपा कुछ करना चाहती है तो पुरानी पेंशन स्कीम को शुरू करे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा को बहुत पहले से जानते हैं। मैंने खुद मोदी के सामने चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने का बिल सबसे पहले कांग्रेस ही लेकर आई थी। हमने राज्यसभा में इसे पारित भी किया था। तब भाजपा वालों ने इसका विरोध किया था।दिनभर रही गहमागहमी मिस्त्री की बीकानेर यात्रा के दौरान दिनभर गहमागहमी रही। टिकट की उम्मीद में कांग्रेस नेताओं ने मिस्त्री के आगे शक्ति प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बीकानेर पश्चिम से अपनी दावेदारी जताई तो मंगलाराम गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ से टिकट की मांग की। शहर व देहात कांग्रेस अध्यक्षों ने भी टिकटों को लेकर अपना पक्ष रखा। राजेंद्र मूंड ने भी लूणकरनसर से टिकट की मांग रखी। उनके समर्थकों ने यहां जमकर नारेबाजी की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?