Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
बीकानेर

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

editor
editor Published September 18, 2023
Last updated: 2023/09/18 at 3:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

बीकानेर । शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने सोमवार को नगर विकास न्यास, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद, जलदाय, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में डा कल्ला ने कहा कि ऐसे समस्त कार्य जिनके वर्क आर्डर जारी किए जा चुके हैं वे तत्काल प्रभाव से शुरू होने चाहिए।यदि ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है तो संबंधित अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग करें और पेनाल्टी काटें। सभी स्वीकृत कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू हों, ताकि इनके समय पर पूरा होने से आमजन को लाभ मिल सके।डॉ कल्ला ने बीकानेर शहरी वृहद पुनर्गठित जलप्रदाय योजना में अब तक हुए कार्य की भी समीक्षा की और बकाया कार्य को युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए।शिक्षा मंत्री ने कहा कि पानी की उपलब्धता को लेकर कोई समस्या नहीं है, शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं होनी चाहिए। आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम नियमित काम करें तथा समस्या का समय पर समुचित समाधान करें।शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर की जिन सड़कों के कार्य स्वीकृत किए गए हैं उन्हें तत्काल प्रारंभ करवाएं और यदि सड़कों की गुणवत्ता के साथ खामी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डॉ कल्ला ने जिला परिषद के कार्यों का भी रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास और नगर निगम 30 सितंबर तक प्राप्त होने वाले पट्टों के आवेदन प्राथमिकता से निस्तारित करें। धर्म स्थानों के पट्टों के आवेदन पर भी नियमानुसार कार्रवाई हो। गरीब और वंचित वर्ग को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है ।उन्होंने सुजानदेसर में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करवाने के निर्देश दिए।शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीवरेज की समस्या गंभीर है, बंगला नगर में कई स्थानों पर सीवरेज कार्य रुके होने की शिकायत प्राप्त हुई है ठेकेदारों को सक्रिय करें और गंभीरता से लेते हुए कार्य पूर्ण करवाए जाएं ।उन्होंने पब्लिक हेल्थ साइंस कॉलेज, आयुर्वैदिक कॉलेज सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शिक्षा मंत्री को विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं ,बजट घोषणाओं की प्रगति की जानकारी दी।इससे पूर्व आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की और बजट घोषणाओं,फ्लैगशिप स्कीम्स और 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित किए गए वार्षिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलेक्टर( शहर) जगदीश गौड़, नगर विकास न्यास नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?