Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 13 September 2023: इन राशियों पर होगी विशेष कृपा, अपार धन-दौलत की होगी प्राप्ति, जानें आज का राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 13 September 2023: इन राशियों पर होगी विशेष कृपा, अपार धन-दौलत की होगी प्राप्ति, जानें आज का राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2023: इन राशियों पर होगी विशेष कृपा, अपार धन-दौलत की होगी प्राप्ति, जानें आज का राशिफल

editor
editor Published September 13, 2023
Last updated: 2023/09/13 at 8:19 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। सुख सुविधाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी काम को कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से एक के बाद कोई शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जनकल्याण के किसी कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

- Advertisement -

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए प्रयासों में रुचि बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। कुछ नीति नियमों में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधियों के कामों पर आप अपनी पूरी नजर रखें, नहीं तो वह उसे किसी गलत काम में लगा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आवश्यक कामों को आप जल्द पूरा करने की कोशिश करें। किसी की बातों में आकर आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे और सभी के साथ चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका प्रमोशन होते होते रुक जाएगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। किसी बड़े लक्ष्य की तरफ तेजी से आप आगे बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कामों में एक अच्छा उछाल आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। वृद्धजनों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में आप पर पूरा भरोसा रहेगा। किसी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा और बड़ों की बात सुननी व समझनी होगी। धन संबन्धित समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में पहल करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। जीवन में खुशी बनी रहेगी। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है और लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको मेहनत और लगन से काम करके खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम को बाकी कामों के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने घर मे रंगाई पुताई आदि की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कला और कौशल में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको अपनों की जरुरतों का ख्याल रखना होगा और अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor September 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया
बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना
बीकानेर
ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक
राजस्थान
गर्मी में अदालतों का समय बदला, 13 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज को 10 नई बसें, 1 अप्रैल से संचालन शुरू
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी

Published March 23, 2026
राशिफल

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सफलता

Published March 21, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत

Published March 19, 2026
राशिफल

आज का राशिफल: नए अवसर मिलेंगे, लेनदेन में बरतें सावधानी

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?