Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी बैठक आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी बैठक आयोजित
बीकानेरराजस्थान

दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी बैठक आयोजित

editor
editor Published September 12, 2023
Last updated: 2023/09/12 at 8:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, । दशहरा उत्सव मनाने की तैयारी के संबंध में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई।जिला कलेक्टर ने कहा कि आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी और आयोजक संस्थाएं आपसी समन्वय रखते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने शोभा यात्रा के रूट, कानूनी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, सार्वजनिक प्रकाश, सड़क मरम्मत, पेयजल, चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारी के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि बीकानेर दशहरा कमेटी द्वारा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान तथा धरणीधर दशहरा कमेटी द्वारा धरणीधर मैदान में 24 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर दशहरा कमेटी तथा राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी द्वारा निकाली जाने वाली शोभा यात्रा का रूट चार्ट अतिशीघ्र उपलब्ध करवाया जाए, जिससे सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते की जा सकें। उन्होंने बताया कि तीनों संस्थानों को नगर निगम और नगर विकास विकास द्वारा तीन-तीन लाख रुपए आर्थिक सहयोग के रूप में दिए जाएंगे।
*पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा डीजे*
जिला कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रत्येक स्थान पर पुलिस के पर्याप्त पुलिस जाब्ते, यातायात की चाक चौबंद व्यवस्था, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने तथा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास की प्रभावी व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में उपखंड अधिकारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) तथा धरणीधर मैदान में सहायक कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) जगदीश प्रसाद गौड़, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, नगर निगम उपायुक्त रोहित चौहान, एसआई यातायात अनिल कुमार, एसपी मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुकेश बेनिवाल, बीकेईएसएल के अर्पण दत्ता, उरमूल डेयरी के मोहनसिंह चौधरी, राजकीय पॉलोटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य भवानी प्रकाश, आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता, मूलचंद, राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक आचार्य, कैलाश भार्गव, संजय झाम्ब, विरेन्द्र चावला, गिरीशचंद खत्री, नमन झाम्ब, सुभाष भोला, हेमंत कुमार, हासानंद मांडण, गणेश पाण्डे सहित तीनों दशहरा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया
बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना
बीकानेर
ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक
राजस्थान
गर्मी में अदालतों का समय बदला, 13 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज को 10 नई बसें, 1 अप्रैल से संचालन शुरू
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना

Published March 24, 2026
बीकानेर

ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?