Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगर कोई सोशल मीडिया का कर रहा है अनुचित प्रयोग,तो इस नंबर पर करें तत्काल कॉल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अगर कोई सोशल मीडिया का कर रहा है अनुचित प्रयोग,तो इस नंबर पर करें तत्काल कॉल
बीकानेरराजस्थान

अगर कोई सोशल मीडिया का कर रहा है अनुचित प्रयोग,तो इस नंबर पर करें तत्काल कॉल

editor
editor Published September 12, 2023
Last updated: 2023/09/12 at 8:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

,बीकानेर। राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था आनंद श्रीवास्तव ने जिले में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक,डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से संभाग में कानून व्यवस्था,आगामी विधानसभा चुनाव और पुलिस फोर्स की आवश्यकता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस के पास जो भी संसाधन हैं, उनका उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा आमजन का सहयोग करना है और अपराधियों पर लगाम कसनी है। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि आज की बैठक में विधानसभा चुनाव,कानून व्यवस्था और पुलिस फोर्स की आवश्यकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने विचार रखे। बढ़ते अपराधों को लेकर उन्होंने कहा कि अपराधियों की धर पकड़ के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं और लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। पुलिस अपराधियों को पकडऩे में हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है, जो सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगा,जो भी नफरत फैलाएगा या किसी की धार्मिक भावना आहत करेगा,उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभाग को कड़े निर्देश विधानसभा चुनाव में संवेदनशीलता को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां एक चुनौती है। लेकिन संभाग में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। संभाग में किसी भी तरह का वॉयलेशन नहीं हुआ है और पुलिस की मुस्तादी से कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। बॉर्डर पर नाके लगाए गए हैं। अपराधियों की आवाजाही को रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस संबंध में स्थापित कर कार्रवाई करेंगे। नफरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नए जिले बने हैं,तो वहां की आवश्यकता को देखकर प्रक्रिया चल रही है। कितनी फोर्स चाहिए, कितना बजट चाहिए, कितनी गाडिय़ां चाहिए, इन सभी पर ग्राउंड लेवल पर काम किया जा रहा है और शीघ्र ही इसके परिणाम सामने दिखाई देंगे। बैठक में आईजी ओमप्रकाश,एसपी तेजस्वनी गौतम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।पोस्टर का किया विमोचन इस मौके पर चुनाव संबंधित बल्क एसएमएस और सोशल मीडिया पर अनुचित इस्तेमाल को लेकर बीकानेर पुलिस द्वारा नवाचार करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है। इसको लेकर अगर किसी को कोई दिक्कत आ रही है तो वे 9530414951 पर कॉल करके पुलिस को इतला दे सकते है। इसका विमोचन एडीजे आनंद श्रीवास्तव,आईजी ओमप्रकाश व एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से किया गया।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया
बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना
बीकानेर
ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक
राजस्थान
गर्मी में अदालतों का समय बदला, 13 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू
बीकानेर
बीकानेर रोडवेज को 10 नई बसें, 1 अप्रैल से संचालन शुरू
बीकानेर
पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना

Published March 24, 2026
बीकानेर

ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?