बीकानेर। महिला के साथ शादी के बाद दुराचार करने और दहेज के लिए मारपीट कर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में हाल रामपुरा बस्ती निवासी निशा पत्नी अरूण सिंह ने अरूण सिंह,आशा देवी,अतिबल सिंह,शानसिंह निवासी मध्यप्रदेश,हर्षवर्धन सिंह,प्रीति,रेखा पत्नी अरूण सिंह, व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामपुरा बस्ती में 12 दिसम्बर 2022 से 16 दिसम्बर के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने न्यायालय के जरिये मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रर्थिया ने बताया कि उसकी शादी अरूण सिंह के साथ हुई। जिसके कुछ समय तक तो ठीक ठाक चलता रहा लेकिन बाद आरोपी अरूण सिंह ने उसके साथ दुराचार करने लगा और दहेज की बात को लेकर मारपीट करने लगा। प्रार्थिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना की छलकपट से दूसरी शादी कर ली। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसे धेाखे में रखकर उसके परिवार से रूपए भी ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

