Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एग्रीकल्चर लेक्चरर भर्ती के नियम बदलेंगे,नियमों में हुई गलती सुधारने के लिए कैबिनेट बैठक में आ सकता है प्रस्ताव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एग्रीकल्चर लेक्चरर भर्ती के नियम बदलेंगे,नियमों में हुई गलती सुधारने के लिए कैबिनेट बैठक में आ सकता है प्रस्ताव
बीकानेरराजस्थान

एग्रीकल्चर लेक्चरर भर्ती के नियम बदलेंगे,नियमों में हुई गलती सुधारने के लिए कैबिनेट बैठक में आ सकता है प्रस्ताव

editor
editor Published September 1, 2023
Last updated: 2023/09/01 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेश के सरकारी स्कूल्स में एग्रीकल्चर लेक्चरर की भर्ती के संबंध में अब कैबिनेट स्तर पर नियमों में फेरबदल हो सकता है। दरअसल, इस भर्ती के नियमों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिक्षा विभाग जहां किसी भी विषय में पीजी करने वाले को लेक्चरर बनाने की सिफारिश कर रहा है, वहीं राजस्थान लोक सेवा आयोग चयनित विषयों में पीजी करने वालों को ही अवसर देने के नियम गिना रहा है। ऐसे में ये नियुक्ति अटकी हुई है।दरअसल, शिक्षा विभाग ने राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 2021 में हिंदी संस्करण में सभी कृषि स्नातकोत्तर के विषय शामिल करने का नियम बनाया, लेकिन अंग्रेजी वर्जन में कृषि विज्ञान की एक शाखा शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) लिखा होने के कारण अन्य विषयों में पीजी करने वाले कैंडिडेट भर्ती से बाहर हो गए। शिक्षा विभाग ने इस गलती को स्वीकार करते हुए आरपीएएसी को पत्र भी लिखा कि किसी भी विषय में पीजी करने वाले कैंडिडेट को पात्र माना जाए। इस पत्र को स्वीकार नहीं किया क्योंकि पहले बना नियम कैबिनेट से स्वीकृत था। ऐसे में बाकी विषय को शामिल करने का नियम भी अब कैबिनेट से स्वीकृत कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। जिसे स्वीकृति मिलने के साथ ही आरपीएससी किसी भी विषय में पीजी करने वाले कैंडिडेट को भर्ती में शामिल करने के लिए बाध्य हो जाएगा। इसके लिए विभाग ने कैबिनेट नोट तैयार करना शुरू कर दिया है।
कॉपी पेस्ट की सजा दरअसल, शिक्षा विभाग में बने नियमों में कॉपी पेस्ट करने की आदत ने कृषि ग्रेजुएट्स के लिए परेशानी कर दी। हिन्दी में नियमों को पब्लिश करते समय विभाग ने पुराने नियमों को ही कॉपी पेस्ट कर दिया, जबकि अंग्रेजी में बने नियमों में एग्रोनॉमी लिखा रह गया। यहां भी किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट लिखा जाना था। इस एक गलती का खमियाजा अब सभी बेरोजगार ग्रेजुएट्स को भुगतना पड़ रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor September 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू

Published March 23, 2026
बीकानेर

ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

Published March 23, 2026
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?