Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश के 20 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री प्रमोशन देने की तैयारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश के 20 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री प्रमोशन देने की तैयारी
बीकानेर

प्रदेश के 20 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री प्रमोशन देने की तैयारी

editor
editor Published August 29, 2023
Last updated: 2023/08/29 at 10:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय शानदार काम कर साख जमाने वाले प्रदेश के 20 जवानों को गैलेंट्री प्रमोशन देने की तैयारी कर रहा है। इसमें बीकानेर रेंज के दो जिलों से पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस महकमे में अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाता है। लेकिन, शानदार काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और अन्य जवानों को प्रेरित करने के लिए इनाम, रिवार्ड, प्रशस्ति पत्र और गैलेंट्री प्रमोशन भी दिया जाता है। पीएचक्यू ने विशेष उल्लेखनीय काम करने वाले 20 जवानों को गैलेंट्री प्रमोशन देने की तैयारी कर ली है।
प्रदेशभर के जिलों से मिले प्रस्तावों पर गैलेंट्री प्रमोशन के लिए कांस्टेबल से लेकर एसआई तक पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इन सभी पुलिसकर्मियों के जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है जिसमें यह देखा जाएगा कि इनके खिलाफ कोई मुकदमा, विभागीय जांच, भ्रष्टाचार या गलत आचरण का मामला तो नहीं है। इनमें बीकानेर रेंज के बीकानेर से तीन और हनुमानगढ़ से दो जवान शामिल है। चूरू जिले से भी तीन पुलिसकर्मी चुने गए जो अब बीकानेर रेंज से सीकर रेंज का जिला बन गया है।
बीकानेर एसपी की ओर से तीन व हनुमानगढ़ एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री प्रमोशन के प्रस्ताव भेजे थे। ये प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भिजवा दिए गए। गैलेंट्री प्रमोशन का अंतिम निर्णय डीजी लेंगे। – ओमप्रकाश, आईजी बीकानेर रेंज
गैलेंट्री प्रमोशन के लिए इनके नाम
बीकानेर से हेड कांस्टेबल दीपक यादव, दिलीपसिंह, कांस्टेबल राजूराम।
हनुमानगढ़ से हेड कांस्टेबल राजाराम व कांस्टेबल अमरसिंह।
जोधपुर आयुक्तालय से एसआई दिनेश डागी, हेड कांस्टेबल कानसिंह, प्रवीण गहलोत व किशनसिंह कांस्टेबल।
आयुक्तालय जयपुर, एसीबी जयपुर से देवेन्द्रसिंह।
बाड़मेर से हेड कांस्टेबल महिपालसिंह व कांस्टेबल हनुमानाराम।
भीलवाड़ा हाल एसीबी जयपुर से हेड कांस्टेबल रमेशचन्द।
एसीबी अजमेर से कांस्टेबल श्यामप्रकाश जो हाल में हेड कांस्टेबल है।
एसीबी जयपुर से कांस्टेबल आलोक कुमार शर्मा जो हाल में हेड कांस्टेबल है।
राजसमंद से कांस्टेबल ओमप्रकाश जो हाल में जोधपुर एसीबी में है।
सिरोही से कांस्टेबल रोहिताश कुमार।
चूरू से कांस्टेबल प्रदीप, नरेश व धर्मवीरसिंह।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू

Published March 23, 2026
बीकानेर

ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

Published March 23, 2026
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?