Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अपने ही थाने से परेशान पुलिसवाले दूसरे थानों में रखने पड़ते हैं बदमाश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अपने ही थाने से परेशान पुलिसवाले दूसरे थानों में रखने पड़ते हैं बदमाश
जयपुरराजस्थान

अपने ही थाने से परेशान पुलिसवाले दूसरे थानों में रखने पड़ते हैं बदमाश

editor
editor Published August 19, 2023
Last updated: 2023/08/19 at 3:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।पुलिस का काम है क्राइम को रोकना, केस सॉल्व करना और अपराधियों को पकड़ना। किसी बड़ी घटना के बाद पुलिस तब ही राहत महसूस करती है, जब आरोपी पकड़ा जाता है। लेकिन जयपुर में एक थाना ऐसा है, जहां आरोपी के पकड़े जाने पर अधिकारियों का तनाव बढ़ जाता है।ये थाना है लालकोठी थाना। यहां अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए लॉकअप ही नहीं है। आरोपी भाग न जाए, इसके लिए दो पुलिस वाले पहरेदारी में जुटे रहते हैं। राजस्थान में सरकार जहां आदर्श थाने बनाने की बात कर रही है, लेकिन इस थाने में आज तक एक लॉकअप नहीं बना पाई। 27 साल के बाद भी नहीं हुआ बदलाव दिसंबर 2020 से अगस्त 2023 लालकोठी थाने में SHO रहे सुरेन्द्र सिंह ने बताया- सांगानेरी गेट के बाद साल 1996 में लालकोठी थाना बना था। जो 50 गज में बना हुआ है। 27 साल बीतने के बाद भी इसकी स्थिति ऐसी ही है। लालकोठी थाने में SHO सहित 33 पुलिस स्टाफ तैनात है। थाने में इनके बैठने की भी जगह नहीं है। लॉकअप नहीं होने के कारण पकड़ते हैं सिर्फ बड़े बदमाश
पुलिस सूत्रों की माने तो लॉकअप नहीं होने के कारण पकड़े गए खुंखार क्रिमिनल के पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने का डर बना रहता है। खुंखार अपराधियों को लॉकअप में रखने के लिए सर्किल थानों की मदद लेनी पड़ती है। सर्किल थाने में कॉल कर लॉकअप के खाली पड़े होने के बारे में पहले पूछा जाता है। इसके बाद अपने मुलजिम को उस थाने के लॉकअप में बंद करवाकर आना पड़ता है। 3-4 दिन का रिमांड मिलने पर भी सर्किल थानों से ही जगह की मदद मांगनी पड़ती है।

महिला स्टाफ के लिए भी नहीं जगह
3 कमरों के लालकोठी थाने में महिला पुलिसकर्मियों के लिए भी जगह नहीं है। महिला पुलिसकर्मियों को भी चेंजिंग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला डेस्क ओपन में होने के कारण पीड़िता से भी पूछताछ करने से दिक्कत आती है। मेडिकल मुआयने के लिए साथी पुलिसकर्मियों की मुंह ताकना पकड़ता है।

पब्लिक टॉयलेट करना पड़ता है यूज
लालकोठी थाने में लॉकअप के अलावा टॉयलेट भी नहीं है। लालकोठी थाने के पास स्थित पब्लिक टॉयलेट को ही पुलिसकर्मियों को यूज करना पड़ता है। गंदे पड़े पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई की जिम्मेदार भी थाना पुलिसकर्मियों की रहती है। महिला पुलिसकर्मियों को टॉयलेट यूज करने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

- Advertisement -

।
वाहनों की जब्ती की भी परेशानी
पुलिस अफसरों की ओर से शाम की ड्यूटी में वाहनों की कार्रवाई का निर्देश लालकोठी थाने की दिक्कत ओर बढ़ा देता है। बैठने के लिए जगह नहीं होने वाली थाना पुलिस के सामने जब्त वाहनों को खड़ा करना बड़ी दिक्कत पैदा कर देती है। पुलिसकर्मियों के पास थाने आने पर खुद के प्राइवेट वाहन खड़े करने तक की जगह नहीं है।

आदर्श थाने को लेकर जयपुर कमिश्नरेट पर धब्बा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 2 साल पहले जिले के हर पुलिस सर्किल में एक-एक आदर्श थाने बनाने की रूपरेखा तैयार की थी। आदर्श थाने के लिए विशेष कैंपेन के साथ ही थाना परिसर में स्वागत कक्ष बनाने का भी तय किया गया था। लालकोठी थाने को देखा जाए तो ये जयपुर कमिश्नरेट पर आदर्श थाने के नाम पर बड़ा धब्बा है।

जेल के पास मिली जमीन पर बनेगा थाना
लालकोठी थाने के SHO रहे सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि पिछले 27 साल से लालकोठी थाना इस छोटे से भवन में चला आ रहा है। जगह के अभाव के चलते पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या है। लालकोठी थाने के लिए जयपुर सेंट्रल के पास जमीन मिल गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही लालकोठी थाना वहां बनाया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?