Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भर्ती में महिलाओं का चेस्ट मेजरमेंट अपमानजनक महिला गरिमा का अपमान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भर्ती में महिलाओं का चेस्ट मेजरमेंट अपमानजनक महिला गरिमा का अपमान
बीकानेर

भर्ती में महिलाओं का चेस्ट मेजरमेंट अपमानजनक महिला गरिमा का अपमान

editor
editor Published August 17, 2023
Last updated: 2023/08/17 at 3:53 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर.भर्ती परीक्षाओं में महिलाओं के चेस्ट मेजरमेंट को हाईकोर्ट ने मनमाना, अपमानजनक और महिला की गरिमा का अपमान बताया है।हाईकोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए कहा कि किसी भी महिला की छाती माप का मापदंड न केवल वैज्ञानिक रूप से निराधार है बल्कि अशोभनीय है।ये फैसला 10 अगस्त का है। दरअसल, भर्ती में असफल रही तीन महिला अभ्यर्थियों ने याचिका पेश करते हुए कहा था कि छाती माप के बाद निर्धारित मापदंडों पर उनको असफल घोषित किया गया है।उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण पास किया था। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रतिवादी निर्धारित मापदंडों को पूरा करने में असफल रहे इसलिए याचिका में राहत नहीं दी जा सकती हैं।कोर्ट ने कहा कि- भर्ती अब पूरी हो चुकी है और याचिकाकर्ता सहित सभी ने परीक्षा दी है, इसलिए भर्ती में कोई बाधा नहीं होगी।लेकिन, हाईकोर्ट ने कड़े शब्दों में महिला अभ्यर्थियों के शारीरिक मानकों के आधार के लिए निर्धारित मापदंड पर आश्चर्य जताया।कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों के छाती के माप को एक मापदंड बनाने का कार्य विशेष रूप से महिला उम्मीदवार के लिए बिल्कुल मनमाना है और अपमानजनक है, यह एक महिला की गरिमा को स्पष्ट आघात है।ये था पूरा मामलायाचिका कर्ता वंदना कंवर, ओम कंवर व मंजू कंवर राठौड़ ने याचिका दायर कर फोरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के दौरान अपनी अस्वीकृति का विरोध किया था।न्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के बावजूद अधिकारियों ने निर्धारित छाती माप आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने के आधार पर उनका चयन रोक दिया। इसको चुनौती देने के लिए उन्होंने याचिका दायर की जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के दावों की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच का भी आदेश दिया। एम्स जोधपुर की ओर से टेस्ट करवाया गया। टेस्ट रिजल्ट के बाद हाईकोर्ट जस्टिस दिनेश मेहता ने यह कहते हुए रिट खारिज कर दी कि याचिकाकर्ता निर्धारित छाती माप मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।हालांकि निर्णय ने महिला उम्मीदवारों के लिए ऐसे मानकों के उपयोग के संबंध में एक बड़ी चिंता का विषय बना दिया।जस्टिस मेहता ने विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस निर्धारित करने के लिए छाती के माप को एक मानदंड के रूप में उपयोग करने की प्रथा पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?