जयपुर। भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। राजस्थान सरकार ने देर रात आलोक राज की नियुक्ति का आदेश जारी किया। ऐसे में अब आलोक राज की जॉइनिंग के साथ ही उनका कार्यकाल 3 साल तक का रहेगा ।आलोक राज भारतीय सेना में 37 वर्ष से अधिक समय तक सेवाएं दे चुके हैं। वह जून, 1983 में सिख लाइट इन्फैंट्री की पहली बटालियन में कमीशन बने थे। इसके साथ ही उन्होंने हृ सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में अंगोला में विदेशी मिशन के साथ भी काम किया है।
दरअसल, पिछले लंबे वक्त से प्रदेशभर में लंबित भर्ती परीक्षाओं को पूरा करने के साथ ही पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर विरोध किया जा रहा था। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट भी बेदाग छवि वाले व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके थे। जिसके बाद अब सरकार ने किसी जगह पहली बार भारतीय सेना में मेजर जनरल रहे आलोक राज को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
आलोक राज होंगे कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष,3 साल रहेगा कार्यकाल

