Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर में दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला:मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > जयपुर में दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला:मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी
जयपुरराजस्थान

जयपुर में दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला:मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी

editor
editor Published August 8, 2023
Last updated: 2023/08/08 at 4:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मामूली बात को लेकर दोस्तों में कहासुनी हुई थी। झगड़ा बढ़ने पर डंडों से पीट-पीटकर दोस्त को मार डाला। भांकरोटा थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारे दोस्तों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।SHO (भांकरोटा) चेना राम ने बताया- खातियों की ढाणी शादुलपुरा निवासी ओमप्रकाश (47) की हत्या की गई है। वह पिछले 2 महीने से भांकरोटा स्थित मानव सेवा संस्थान में रह रहा था। संस्थान में सतीश और अर्जुन भी रहकर साफ-सफाई का काम करते हैं। 3 अगस्त की शाम करीब 6 बजे सतीश और अर्जुन से ओमप्रकाश की कहासुनी हो गई। मामूली बात पर हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। सतीश और अर्जुन ने मिलकर दोस्त ओमप्रकाश की डंडो से जमकर पिटाई की। डंडो से ओमप्रकाश के शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। ओमप्रकाश के बेहोश होने पर दोनों आरोपी दोस्त भाग गए। हत्यारे बोले- सीढ़ियों से गिरने से हुआ था बेहोश बेहोश की हालत में पड़े ओमप्रकाश को देखकर आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल भिजवाया। इलाज के दौरान हॉस्पिटल में ओमप्रकाश की मौत हो गई। ओमप्रकाश के परिजन सूचना पर SMS हॉस्पिटल पहुंचे। ओमप्रकाश का शव देखने पर उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के काफी निशान थे। शरीर पर नीलनुमा निशान भी थे। शक होने पर मानव सेवा संस्थान जाकर पूछने पर उन्हें बताया- ओमप्रकाश सीढ़ियों से गिरकर चोटिल होने से बेहोश हो गया था। हत्या का संदेह होने पर परिजनों ने भांकरोटा थाना पुलिस को सूचना दी। भांकरोटा थाना पुलिस सूचना पर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंची। शरीर पर चोटों के निशान देखकर हत्या का शक सही निकला। मृतक ओमप्रकाश के बेटे मेहूल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। साफ-सफाई को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया कि सपोटरा करौली निवासी सतीश कुमार जोशी (39) और इंदौर मध्य प्रदेश निवासी अर्जुन आदिवासी (30) ने झगड़ा होने पर डंडो से पीट-पीटकर ओमप्रकाश की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों को राउंड अप कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि साफ-सफाई की बात को लेकर ओमप्रकाश से कहासुनी हुई थी। ओमप्रकाश के बात नहीं मानने पर गुस्से में हम दोनों ने डंडों से उसको पीटा। बेहोश होने पर उसको छोड़कर भाग गए।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?