Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान के सबसे छोटे जिले का नाम जानें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > 19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान के सबसे छोटे जिले का नाम जानें
राजस्थान

19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान के सबसे छोटे जिले का नाम जानें

editor
editor Published August 4, 2023
Last updated: 2023/08/04 at 4:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट बैठक में 19 नए जिलों को मंजूरी दी गई। साथ ही 19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी किया गया। राजस्थान में अब कितने जिले हैं? और राजस्थान का सबसे छोटे जिले का नाम क्या है? जानें … राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 इस साल के अंत में होने जा रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस संगठन राजस्थान की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। शुक्रवार को अशोक गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी। नए जिलों के सीमांकन को लेकर राजस्व विभाग ने गजट नोटिफिकेशन पहले ही तैयार कर लिया था। जिलों के सीमांकन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लग गई है। तो आज 19 नए जिले का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्‍वीकार कर लिया गया है। राजस्‍थान में अब कुल 50 जिले हो गए हैं। राजस्‍थान में लंबे अरसे से नए जिले की मांग हो रही थी। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले इस मांग को पूरा कर ट्रम्प कार्ड खेला है। राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू गहलोत मंत्रिमंडल के फैसले के बाद राजस्‍थान में कुल 50 जिले हो जाएंगे। नवगठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्‍यावर, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकडी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्‍बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू बन गया है। राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 82 आरपीएस के हुए तबादले, लिस्ट देखें जयपुर और जयपुर ग्रामीण नाम से बने दो जिले जयपुर और जयपुर ग्रामीण को अलग जिला बनाया गया है। इसके अलावा सांचौर को भी जिला बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने नए जिले बनाने की मांग को पूरा कर नया राजनीतिक मास्‍टरस्‍ट्रोक खेला है। नए जिले बनने से लोगों को मिलेगा लाभ – मुख्य सचिव उषा शर्मा कैब‍िनेट बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने फैसलों के बारे में जानकारी दी। राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में बताया कि नए जिले बनने से लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही प्रशासनिक दृष्टि से काम आसान होगा। इससे प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। राजस्‍व सचिव अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि 19 नए जिलों के गठन के बाद राजस्‍थान में कुल 50 जिले हो गए हैं। यह आम जनता का सम्मान – राजस्व मंत्री रामलाल जाट राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि यह आम जनता का सम्मान है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो यह फैसला लिया है, वह प्रशासनिक कामकाज को सुगम बनाएगा। आबादी बढ़ी लेकिन जिले नहीं बढ़े थे। इस वजह से जिला कार्यालयों पर दबाव बढ़ गया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे ये मंत्री
मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्‍ला, हेमाराम चौधरी, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, सुखराम विश्‍नोई, लालचंद कटारिया, जाहिदा खान, ब्रजेंद्र ओला, रामलाल जाट, रमेश मीणा समेत अन्‍य कैबिनेट सहयोगी मौजूद थे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?