Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विद्यार्थियों ने जानी मतदान से जुड़ी जानकारी, मतदान के लिए प्रत्येक पात्र को जागरूक करने का लिया संकल्प
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विद्यार्थियों ने जानी मतदान से जुड़ी जानकारी, मतदान के लिए प्रत्येक पात्र को जागरूक करने का लिया संकल्प
बीकानेर

विद्यार्थियों ने जानी मतदान से जुड़ी जानकारी, मतदान के लिए प्रत्येक पात्र को जागरूक करने का लिया संकल्प

editor
editor Published July 31, 2023
Last updated: 2023/07/31 at 9:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर,। शिक्षण संस्थाओं में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को जारी रहा। अभियान के तहत बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस से जुड़े विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने के साथ मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान की शपथ ली और इसके लिए प्रत्येक मतदाता को प्रेरित करने का संकल्प लिया। वहीं, दूसरी ओर एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित ने सोमवार को गिरधर दास मूंधड़ा उच्च मावि, राउमावि प्रताप बस्ती, सेंट एनएन आरएसवी मुक्ता प्रसाद में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में समझाया। पहली बार ईवीएम एवं वीवीपैट को देखकर विद्यार्थियों ने इनकी कार्यप्रणाली को जाना-समझा। कई विद्यार्थियों ने मॉक पोंलिग के दौरान ईवीएम मशीन का बटन दबाकर वीवीपैट मशीन निकलने वाली पर्ची से मिलान किया। विद्यार्थियों द्वारा ईवीएम के दो बटन साथ दबाने, राजनीतिक पार्टियों के सोलह से ज्यादा उम्मीदवार होने, किसी दूसरे की पहचान आईडी के माध्यम से वोट देने की कोशिश करने जैसे कई सवाल स्वीप दल के सदस्यों से पूछे। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने समय-समय पर प्रार्थना सत्र एवं विशेष अवसरों पर मतदाता जागरूकता से जुड़ी जानकारियों को विद्यार्थियों के साथ साझा करने का भरोसा जताया। जिला परिषद की सीईओ एवं स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता अभियान का उद्देश्य विद्यालयों-महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ निर्वाचन प्रणाली की जानकारी देना है। इसके लिए सतत कार्यवाही की जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published March 22, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण

Published March 22, 2026
बीकानेर

घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

Published March 22, 2026
बीकानेर

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?