Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बारिश के बाद अब आईफ्लू का कहन तो दूसरी तरफ डेंगू ने अपने पैर पसरा लिये
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बारिश के बाद अब आईफ्लू का कहन तो दूसरी तरफ डेंगू ने अपने पैर पसरा लिये
जयपुरराजस्थान

बारिश के बाद अब आईफ्लू का कहन तो दूसरी तरफ डेंगू ने अपने पैर पसरा लिये

editor
editor Published July 31, 2023
Last updated: 2023/07/31 at 9:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून की शुरूआत अच्छी रही और प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। लेकिन बारिश के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। ह्ययूमिडिटी और पानी भराव के कारण मच्छर पनपने से डेंगू-मलेरिया के केस तेजी से बढऩे लगे है। जयपुर में पिछले एक महीने में डेंगू के केस तेजी से बढ़े है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक 80 से ज्यादा केस पिछले 30 दिनों में डिटेक्ट हो चुके है।अमूमन ये बीमारी अगस्त आखिरी या सितम्बर में फैलनी शुरू होती है और अक्टूबर-नवंबर तक बरकरार रहती है। बारिश के बाद बड़ी संख्या में मच्छरों के पनपने से डेंगू-मलेरिया के केस बढ़ते है, लेकिन इस बार ये ट्रेंड जुलाई में ही देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के लगातार तो आ रही है, लेकिन खण्ड बारिश होने के कारण एक ही जगह पानी नहीं बरस रहा। जहां एक बार पानी बरसता है उसके बाद 3-4 दिन तक वहां सूखा रहता है। इस कारण सडक़ के गढ्डों, डिवाइडर किनारे, नालियों में भरे पानी में मच्छर पनप रहे है।हेल्थ एक्सपट्र्स के मुताबिक अभी जो डेंगू के केस आ रहे है उनमें ज्यादा गंभीरता नहीं दिख रही, इस कारण अभी तक इनसे डेथ का एक भी केस राज्य में नहीं मिला है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाकर उपचार लेना चाहिए, ताकि आगे जाकर बीमारी गंभीर न हो। साथ ही उन्होंने मच्छर के काटने से बचने के लिए फुल आस्तीन वाली शर्ट और पायजामे या पेंट पहनने की सलाह दी है।
मलेरिया से ज्यादा डेंगू के केस
हर बार की तरह इस बार भी डेंगू के मरीज ज्यादा सामने आ रहे है। राज्य में 28 जुलाई तक डेंगू के 930 केस और मलेरिया के 611 केस डिटेक्ट हो चुके है। जिलेवार रिपोर्ट देखे तो डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज 216 जयपुर जिले में मिले है, जबकि मलेरिया के सबसे ज्यादा 400 मरीज बाड़मेर में मिले है। जालौर एकमात्र ऐसा जिला है जहां प्रशासन को अब तक डेंगू-मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला है।
न फोगिंग न एंटी लार्वा का छिडक़ाव
राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा डेंगू केस मिलने के बाद भी नगर निगम और प्रशासन ने इसे कंट्रोल करने के अब तक कोई उपाय शुरू नहीं किए। शहर में न तो मच्छर मारने के लिए फोगिंग शुरू करवाई और न ही जलभराव वाले इलाकों में एंटीलार्वा का छिडक़ाव करवाया।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?