Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दुखद खबर : तुम अगर एक्सीडेंट में मर जाओगी तो सरकार से मुआवजा मिल जाएगा’, बेटे की कॉलेज फीस की खातिर मां ने दे दी जान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > दुखद खबर : तुम अगर एक्सीडेंट में मर जाओगी तो सरकार से मुआवजा मिल जाएगा’, बेटे की कॉलेज फीस की खातिर मां ने दे दी जान
देश-दुनियाहादसा

दुखद खबर : तुम अगर एक्सीडेंट में मर जाओगी तो सरकार से मुआवजा मिल जाएगा’, बेटे की कॉलेज फीस की खातिर मां ने दे दी जान

editor
editor Published July 18, 2023
Last updated: 2023/07/18 at 5:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

तमिलनाडु के सलेम में एक मां ने अपने बेटे की कॉलेज की फीस भरने के लिए सरकारी मुआवजा पाने की खातिर बस के आगे कूदकर जान दे दी।

Salem Bus Accident mother Kill: अपने बेटे की कॉलेज फीस की खातिर एक मां ने बस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस बात को जिसने भी सुना उसे यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि बस के आगे कूदकर जान देने की बात कई लोगों के तब तक गले से नीचे नहीं उतरी जब तक उन्होंने इसका वीडियो नहीं देखा। और ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल है। बताया जा रहा है कि बस से टकराकर मरने वाली महिला ने किसी के मुंह से सुन लिया ता कि अगर तुम एक्सीडेंट में मर जाओगी तो सरकार आर्थिक सहायता देगी जिससे तुम्हारा बेटा अपने कॉलेज की फीस भर सकेगा और पढ़ सकेगा।

तस्वीर ने जड़ा तमाचा

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के सेलम से सामने आई इस एक तस्वीर ने समाज और बंदोबस्त पर करारा तमाचा जड़ा है। क्योंकि एक मां ने सिर्फ अपने बच्चे की पढ़ाई की खातिर अपनी जान दे दी ताकि उसके मरने के मुआवजे से उसके बच्चे की जिंदगी संवर जाए।

मां बाप का कर्ज

सही ही कहा है किसी ने कि माता पिता का कर्ज कोई भी बच्चा अपनी जिंदगी भर की दौलत लुटाकर भी नहीं चुका सकता। क्योंकि अपने हालात से लड़कर मां बाप अपने बच्चों के लिए जो खुशियां लेकर आते हैं उसकी कीमत का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। और तमिलनाडु से सामने एक दर्दनाक हादसे की तस्वीरों में भी यही रुला देने वाला किस्सा दर्ज है।

एक्सीडेंट में मौत और कॉलेज की फीस

पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि बस से टकराकर मरने वाली महिला ने सुन लिया था कि अगर किसी की एक्सीडेंट से मौत हो जाती है तो उसके परिवार के लोगों को सरकारी मुआवजा मिल सकता है और उस पैसे से उसके बेटे की कॉलेज की फीस भी भरी जा सकती है।

 

सेलम की घटना से ह़ड़कंप

बस से टकराकर अपनी जान देने वाली महिला की पहचान 45 साल की पपाती के तौर पर हुई है जो सेलम में ही कलेक्टर के दफ्तर में सफाई कर्मचारी थी। और उसे हर महीने तनख्वाह के तौर पर दस हजार रुपये ही मिलते थे। उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। और दोनों ही पढ़ते हैं। लेकिन उसकी हसरत थी कि वो किसी भी तरह से अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाना चाहती थी। उसका बेटा एक प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज में आर्किटेक्चर कोर्स में पहले वर्ष का छात्र है जबकि उसकी बेटी भी एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में EC कोर्स में थर्ड ईयर की छात्रा है। मां ने जैसे तैसे करके बेटी के कॉलेज की फीस तो भर दी थी। लेकिन जब उसके पास कॉलेज की फीस भरने के पैसे तक नहीं बचे तो उसने सरकारी मदद हासिल करने की गरज से 28 जून को चलती बस के आगे आकर जान दे दी।

सीसीटीवी में कैद हड़कंप

महिला के बस के आगे आकर टकराने की ये पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईथी। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला सड़क के किनारे से अपने रास्ते पर चली जा रही थी, सड़क पर ट्रैफिक आम तौर पर जैसा होता है वैसा ही सामान्य नज़र आ रहा है। महिला भी सड़क पर चलते समय बड़ी सामान्य चाल से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। तभी सामने की तरफ से एक बस आती दिखाई पड़ती है। और अचानक महिला अपना रास्ता बदलकर तेज रफ्तार से आ रही बस के ठीक सामने आ जाती है। जब तक बस का ड्राइवर ब्रेक लगाकर बस को रोक पाता तब तक वो महिला तेज रफ्तार बस से टकराकर जमीन पर गिर जाती है।

 

सरकारी मुआवजे की खातिर दे दी जान

चश्मदीदों के मुताबिक बस से टकराकर गिरने की वजह से महिला का सिर ज़मीन से टकराता है और उसकी वहीं ठौर ही मौत हो जाती है। खुलासा हुआ है कि जिस पपाथी नाम की महिला ने जान दी है वो पिछले 15 साल से अपने पति से अलग होकर रह रही थी। और अकेले ही वो अपने बच्चे को पाल पोस कर बड़ा कर रही थी। लेकिन कुछ दिनों से वो बहुत परेशान थी जब उसे अपने बच्चे की कॉलेज की फीस भरने का नोटिस मिला। लिहाजा वो अपने दफ्तर में ही लोगों से पूछताछ करने लगी कि उसे सरकारी मुआवजा कैसे मिल सकता है। और उसी पूछताछ के दौरान किसी ने महिला को समझा दिया कि एक्सीडेंट में मरने पर मुआवजा मिल जाता है। और फिर महिला ने उसी धुन में खुद की जान दे दी ।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
देश-दुनिया

हॉर्मुज संकट के बीच ट्रंप अलग-थलग, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Published March 17, 2026
देश-दुनिया

देश का अनोखा मामला: एम्स में हरीश राणा की इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू – National News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?