Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर सडक़ हादसे में 2 की मौत,छत पर बैठी थी सवारियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर सडक़ हादसे में 2 की मौत,छत पर बैठी थी सवारियां
बीकानेर

बीकानेर सडक़ हादसे में 2 की मौत,छत पर बैठी थी सवारियां

editor
editor Published July 18, 2023
Last updated: 2023/07/18 at 4:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां सडक़ पर से भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए अवैध रूप से लगे लोहे के गार्डर लगाए हुए हैं। जिससे टकराने से बस की छत पर सवार लोग घायल हो गए। खास बात ये है कि कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने उपखंड अधिकारी को इस संबंध में एक पत्र देकर सडक़ पर लगे लोहे के गार्डर हटाने के लिए आग्रह किया था। इसी पत्र की एक कॉपी गजनेर पुलिस को भी दी गई, लेकिन दोनों ने कार्रवाई नहीं की। इस दौरान रात में जब बस यहां से गुजरी तो ड्राइवर को ये गार्डर दिखाई नहीं दिया। वहीं अंधेरे के कारण बस की छत पर बैठी सवारियों को भी आगे गार्डर होने का अहसास नहीं हुआ। बताया गया कि छत पर 15-20 सवारियां बैठी थी, जो लोहे के गार्डर से टकरा गई। इनमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव का अब पोस्टमार्टम हो रहा है। घटना के बाद बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची। कोडमदेसर से गजनेर की ओर जाने वाले मार्ग पर रोड अंडर ब्रिज के पास हादसा हुआ। आमतौर पर बस इस ओवर ब्रिज से गुजरती हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती। हाल ही में यहां से भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए लोहे के गार्डर लगा दिए गए थे। ये इतने ऊंचे थे कि बस तो निकल गई लेकिन बस की छत बैठी सवारियां इससे टकरा गई। स्पीड भी कुछ तेज थी, ऐसे में बस की छत बैठे लोगों के लिए लोहे का गार्डर जानलेवा साबित हुआ। सभी के सिर लोहे के गार्डर से टकराए। जिसमें दो जनों को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 12 घायल हो गए। इधर, गजनेर पुलिस मृतकों की पहचान भी मंगलवार सुबह तक नहीं कर पाई। एक मृतक का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है जबकि दूसरे मृतक का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गजनेर थाने से एएसआई पीबीएम अस्पताल मॉच्र्युरी पर तैनात है। जहां अजय कुमार का पोस्टमार्टम हो गया लेकिन दूसरे मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खुली रोड होने के कारण बस भी पचास किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा स्पीड में थी। ऐसे में गार्डर से हुई टक्कर ने बुरी तरह घायल कर दिया। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। करीब बारह फीट ऊंचे इस गार्डर के नीचे से बस तो निकल गई लेकिन ऊपर बैठी सवारियों के चोट लगी। सवाल ये उठ रहा है कि ये गार्डर समय रहते क्यों नहीं हटाया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिला उपखंड कोलायत के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने तीस जून को पत्र लिखा था कि इस गार्डर को हटा दिया जाए। इतना ही नहीं सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का जिक्र भी किया गया। पत्र की प्रति पुलिस को दी गई ताकि इस पर कार्रवाई हो सके। इसके बाद भी दोनों ने कोई कार्रवाई नहीं की और इसका परिणाम ये रहा कि दो लोगों की मौत हो गई जबकि अनेक घायल हो गए।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?