Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 3-4 दिन भारी बरसात का अलर्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में 3-4 दिन भारी बरसात का अलर्ट
बीकानेर

राजस्थान में 3-4 दिन भारी बरसात का अलर्ट

editor
editor Published July 17, 2023
Last updated: 2023/07/17 at 1:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब फिर से एक्टिव हो चुका है। पूर्वी राजस्थान में रविवार देर शाम कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में 1 से लेकर 6 इंच तक पानी बरसा। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अब अगले 3-4 दिन अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, करौली, टोंक, अलवर, बूंदी, बारां, भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली है। टोंक में बारिश के कारण बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ गया। बांध का गेज 2 सेमी. बढक़र 313.50 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा 144रूरू (करीब 6 इंच) बारिश जयपुर के चौमूं में रिकॉर्ड की गई। कोटपूतली में भी 104रूरू बरसात के बाद जगह-जगह पानी भर गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ओडिशा के तटीय इलाके पर बने लो-प्रेशर एरिया और वहां से आ रही मानसून ट्रफ लाइन के कारण राजस्थान में अगले कुछ दिन अच्छी बारिश की संभावना है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। दोनों संभागों की कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
घग्घर में लगातार बढ़ रहा पानी
इधर, हनुमानगढ़ जिले में घग्घर नदी में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। यहां ओटू हेड से कल तक 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, इसे बढ़ाकर अब 26 हजार कर दिया गया है। इधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन पंजाब, हरियाणा में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे घग्घर नदी में पानी और बढऩे का अनुमान है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने हनुमानगढ़ में बाढ़ की स्थिति को कंट्रोल करने के लिए घग्घर के पानी को इंदिरा गांधी नगर परियोजना में डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।
अब तक 111 फीसदी ज्यादा बरसात
राजस्थान में मानसून की रिपोर्ट देखें तो पूरे प्रदेश में अब तक सामान्य से 111 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में एक जून से 16 जुलाई तक 125.6रूरू औसत बरसात होती है, जिसकी तुलना में इस बार अब तक 265.5रूरू हो चुकी है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के 23 जिलों में बारिश का औसत सामान्य से 75 फीसदी ज्यादा है, जबकि पश्चिमी हिस्सों के 10 जिलों में 171 फीसदी ज्यादा है।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे का मानसून
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा, अजमेर, राजसमंद, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, हनुमानगढ़, गंगानगर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चूरू, उदयपुर, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, बारां, कोटा, झालावाड़ में बारिश हुई। जयपुर, हनुमानगढ़, बूंदी, अलवर एरिया में कई जगहों पर 3 से लेकर 6 इंच तक पानी बरसा। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल गर्मी, उमस से राहत रही। अधिकतम तापमान 31 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?