जयपुर।खोह नगोरियान इलाके में शादी के 10 दिन बाद गहने-कैश लूटकर दुल्हन भाग गई।जयपुर में शादी के 10 दिन बाद ही एक लुटेरी दुल्हन भाग गई। रात के अंधेरे में अलमारी के लॉकर में रखे लाखों रुपए के गहने व कैश समेट कर फरार हो गई। एजेंट के जरिए 1.50 लाख रुपए में सौदा होने पर शादी हुई थी। खोह नागोरियान थाने में पीड़ित दूल्हे ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सुरेश चंद कर रहे है।पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी 41 साल के दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। परिचित जोनी और उसकी पत्नी संध्या ने उसकी शादी कराने की बात रखी। एजेंट जोनी ने शादी के लिए उसे मेघा (28) नाम की लड़की दिखाई। पसंद आने पर एजेंट जोनी और उसकी पत्नी ने करीब 70 हजार रुपए और मेघा की मां अनिता ने 70 हजार रुपए शादी कराने का सौदा तय किया।रुपए देने के बाद 27 मार्च को दोनों की आर्य समाज में शादी करवा दी। पीड़ित का कहना है कि वह दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। करीब 10-12 दिन वह उसकी पत्नी बनकर सुसराल में हंसी-खुशी रही। रात के अंधेरे में मौका पाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 1.20 लाख रुपए लेकर भाग गई। घर पर दुल्हन के नहीं मिलने और अलमारी में रखे गहने-कैश गायब देखकर घर छोड़कर भागने का पता चला। तलाशते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों तक पहुंचकर विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। परेशान होकर पीड़ित दूल्हे ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

