Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहने-कैश लूटकर भागी दुल्हन शादी के बाद 3 दिन ससुराल में रही
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहने-कैश लूटकर भागी दुल्हन शादी के बाद 3 दिन ससुराल में रही
जयपुरराजस्थान

गहने-कैश लूटकर भागी दुल्हन शादी के बाद 3 दिन ससुराल में रही

editor
editor Published July 13, 2023
Last updated: 2023/07/13 at 6:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। बिंदायका इलाके में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन अंतिमा गहने-कैश लूटकर फरार हो गई।जयपुर में गहने-कैश लूट कर एक दुल्हन फरार हो गई। शादी के बाद तीन दिन तक नई नवेली दुल्हन ससुराल में रही। सुहागरात को लेकर पति को बहाना बनाकर बेवकूफ बनाती रही। घर से भागी लुटेरी दुल्हन को तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। एजेंट ने शादी करवाने के एवज में लाखों रुपए वसूले थे। बिंदायका थाने में पीड़ित दूल्हे ने लूटेरी दुल्हन सहित गैंग के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।SI मनीराम शर्मा ने बताया कि बिंदायका निवासी 35 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह बिंदायका स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। अप्रैल महीने में पड़ोसी गोपाल प्रजापत ने उसकी शादी करवाने की कहा। शादी कराने के एवज में पैसा खर्च करने की डिमांड की। घरवालों से बात करने पर वह सहमत हो गई। पड़ोसी गोपाल ने अपने दोस्त पप्पू जांगिड़ से शादी करवाने को कहा। पप्पू ने उत्तर प्रदेश के परिचित एजेंट खान को कॉल कर बातचीत कर शादी के लिए खर्चा तय कर लिया। एजेंट ने शादी कराने की एवज में 1.50 लाख रुपए की डिमांड की थी।होटल में मिलने पहुंचने पर पहले शादी के लिए उर्मिला (29) को दिखाया गया।लड़की दिखाने होटल में बुलाया16 अप्रैल को पप्पू जांगिड़ ने लड़के के परिवार को बताया कि लड़की और उसके रिश्तेदार जयपुर आ गए है। सिंधी कैम्प स्थित एक होटल में रूके हुए है। पड़ोसी गोपाल और पप्पू दोनों लड़के को लेकर होटल में पहुंच गए। होटल में दो लड़कियां अंतिमा (23) व उसकी बुआ उर्मिला (29), उनका भाई और एजेंट खान आए थे। शादी के लिए उर्मिला (29) को दिखाया गया। पसंद नहीं आने पर अंतिमा (23) से शादी कराने का ऑफर किया। अंतिमा से शादी का तय होने पर लड़के से होटल में रूकने के खर्च के 2 हजार रुपए लिए गए।स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी कर मंदिर में कराई शादी दोनों के बीच बातचीत होने पर तय किया गया। पहले कोर्ट में लिखा-पढ़ी कर लेते है। उसके बाद कोर्ट में शादी करवा देंगे। 19 अप्रैल को 500 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिव-इन-रिलेशनशिप का डॉक्यूमेंट तैयार करवाया गया। दूल्हा-दुल्हन दोनों के डॉक्यूमेंट पर साइन करवाए गए। गवाह के तौर पर बुआ उर्मिला के साइन करवा दिए। जिसके बाद खिरणी फाटक स्थित गणेश मंदिर में एक-दूसरे के गले में माला पहनाकर शादी कर दी। दुल्हन की मांग के सिंदूर भरकर शादी होना मना लिया गया। दुल्हन को घर छोड़ने के दौरान 1 लाख रुपए एजेंट खान ने लिए। उसके साथ ही 55 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।खिरणी फाटक स्थित गणेश मंदिर में एक-दूसरे के गले माला पहनाकर शादी कर दी।रात के अंधेरे में गहने-कैश लूट कर भागी पीड़ित दूल्हे ने बताया कि 19 अप्रैल को दुल्हन अपने ससुराल में आकर रहने लगी। सुहागरात को लेकर पति को बहाना बनाकर बेवकूफ बनाती रही। मोबाइल स्टेट्स पर लगाया उसका फोटो हटाने के पीछे पड़ गई। बोली थी- स्टेट्स लगाकर मरवाओंगे क्या मुझे? पर मैं उसकी बात को समझ नहीं सका। तीन दिन पत्नी बनकर रहने के बाद 22 अप्रैल की रात करीब 3-4 बजे अलमारी में रहे सोने-चांदी के गहने, कैश और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। सुबह करीब 4:15 बजे नींद खुलने पर पत्नी गायब मिली। काफी ढूंढने के साथ ही अलमारी में रखा सोने का ज्योला, चांदी की पायजेब व बिछिया सहित कैश-मोबाइल गायब मिला। परिवार को नई नवेली दुल्हन के गहने-कैश लूटकर भागने का पता चला। कॉन्टैक्ट करने पर मिली धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध और कार्रवाईयों से भरा रहा दिन
बीकानेर
जबरन कब्जे का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर में एसीबी का ट्रैप, जीएसटी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 पर अपडेट: आज नहीं आएगा परिणाम
राजस्थान
विधायक निधि घोटाला: सदाचार समिति करेगी आरोपित विधायकों की जांच
राजस्थान
राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की नई तिथि घोषित
राजस्थान शिक्षा
पुण्य तिथि पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को राष्ट्र की श्रद्धांजलि
देश-दुनिया
राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन
देश-दुनिया

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 पर अपडेट: आज नहीं आएगा परिणाम

Published December 15, 2025
राजस्थान

विधायक निधि घोटाला: सदाचार समिति करेगी आरोपित विधायकों की जांच

Published December 15, 2025
राजस्थानशिक्षा

राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की नई तिथि घोषित

Published December 15, 2025
राजस्थान

दिसंबर में 18 हजार युवाओं को नियुक्ति से पहले मिलेगा बधाई पत्र

Published December 15, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?