Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पायलट बोले- गहलोत उम्र-अनुभव में बड़े, मिलकर चुनाव लड़ेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पायलट बोले- गहलोत उम्र-अनुभव में बड़े, मिलकर चुनाव लड़ेंगे
जयपुरराजस्थान

पायलट बोले- गहलोत उम्र-अनुभव में बड़े, मिलकर चुनाव लड़ेंगे

editor
editor Published July 9, 2023
Last updated: 2023/07/09 at 1:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। विधानसभा चुनाव में भूमिका के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि यह कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है।राजस्थान कांग्रेस में चल रहे कोल्ड वॉर में अब सियासी सीजफायर हो गया है। सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।पायलट ने कहा- सामूहिक नेतृत्व ही चुनाव में आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुझसे कहा कि भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो। जो समय निकल गया, वो आने वाला नहीं है, चुनौतियां हमारे सामने हैं। उनकी बात एक सुझाव भी है, अध्यक्ष के तौर पर निर्देश भी है। खड़गे जी ने जो कहा, उस पर विश्वास करता हूं।गहलोत उम्र, अनुभव में बड़े, उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सीएम अशोक गहलोत से मतभेदों के सवाल पर पायलट ने कहा- अशोक गहलोत जी उम्र में मुझसे बड़े हैं। उनको ज्यादा अनुभव है। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जब मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था तो मैंने कोशिश की थी कि सबको साथ लेकर चलूं। मुझे लगता है कि आज वह मुख्यमंत्री हैं, तो यह कोशिश कर रहे हैं कि सबको साथ लेकर चलें।अगर कहीं कुछ थोड़ा आगे-पीछे है, तो वह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है क्योंकि पार्टी और जनता किसी व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह बात मैं भी समझता हूं और वह भी समझते हैं।गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद साथ में बाहर आए सचिन पायलट, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास।हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जीतने के बाद फैसला होगा किसे मौका दिया जाए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर पायलट ने कहा- दशकों से कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव से पहले पार्टी चेहरा घोषित नहीं करती। दशकों से कांग्रेस किसी प्रदेश में किसी एक चेहरे को आगे करके चुनाव नहीं लड़ती।पायलट ने कहा कि 2018 में मैं प्रदेश अध्यक्ष था, हम सब मिलकर चुनाव लड़े। बाद में पार्टी ने जो फैसला लिया, वो सबके सामने है। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव जीतने के बाद फैसला किया जाएगा कि किसको मौका दिया जाए। फिलहाल महत्वपूर्ण यह है कि हमें चुनाव जीतना है।अकेले चुनाव जीतने के जादू का दावा कोई व्यक्ति नहीं कर सकता सामूहिक नेतृत्व ही चुनाव में आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता ​होने के सवाल पर पायलट ने कहा- आगे जाने का यही एकमात्र रास्ता है। जब मैं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था तो उस वक्त कहा था कि कोई भी व्यक्ति यह दावा नहीं कर सकता कि वह चुनाव जीतने का जादू कर सकता है या कर सकती है। यह हमेशा एक सामूहिक प्रयास होता है। राजस्थान में ही पद चाहने के सवाल पर कहा- बिल्कुल सच हैविधानसभा चुनाव में भूमिका के सवाल पर पायलट ने कहा- यह कांग्रेस नेतृत्व को तय करना है, लेकिन राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए जो भी संभव होगा, वह करेंगे।

क्या उनका दिल राजस्थान में ही बसता है और ऐसे में वह प्रदेश में ही भूमिका चाहते हैं, इस सवाल पर पायलट ने कहा- बिल्कुल सच है। मैंने कभी इस बात को छुपाया नहीं। वहां (राजस्थान) के लोगों, कार्यकर्ताओं, मिट्टी और मतदाताओं का मुझे आशीर्वाद मिला है। मेरी सबसे बड़ी पूंजी वो है। मैं चाहता हूं कि मेरा जो भी योगदान हो सके, मैं करूं। हम दोबारा सरकार बनाएं।

मिलकर काम करेंगे तो विधानसभा चुनाव में जनता आशीर्वाद देगी

पायलट ने कहा- 2018 में हम सब मिलकर लड़े थे, उसका परिणाम आया। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 21 सीट पर आ गई थी। उस वक्त हमने मिलकर काम किया और हमें सफलता मिली। इसलिए, मुझे लगता है कि दिसंबर 2023 में होने वाले चुनाव में हम मिलकर काम करेंगे, तो जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर
बीकानेर में अचानक गिरा बिजली पोल, चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में राशि डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज जांच शुरू
बीकानेर
भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?