बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर हनमान वैद्य, शिव प्रजापत, सवाई सिंह तंवर, शिव स्वामी, रामदेवी सियाग, आसकरण भट्टड़, कुंभाराम सिद्ध को नियुक्ति किया है। जिला महामंत्री के रूप में महेश मूण्ड, श्यामसुंदर पंचारिया व मोहनलाल मेघवाल को नियुक्ति किया है। इसी तरह जिला मंत्री पद पर मनमोहन सिंह, रामनिवास कस्वां, भागीरथ नायक, कुसुम सारस्वत, कैलाश बिश्नोई, खुशबू रतावा, जुगल सिंह पडि़हार, देवीलाल मेघवाल को नियुक्ति किया है। जिला कोषाध्यक्ष पवन गहलोत व जिला सह कोषाध्यक्ष भोजराम मेघवाल को नियुक्त किया है।

