Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: SMS में कैसे फैला आंखों का इन्फेक्शन, इसका कोई सोर्स पता नहीं चला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > SMS में कैसे फैला आंखों का इन्फेक्शन, इसका कोई सोर्स पता नहीं चला
जयपुरराजस्थान

SMS में कैसे फैला आंखों का इन्फेक्शन, इसका कोई सोर्स पता नहीं चला

editor
editor Published July 8, 2023
Last updated: 2023/07/08 at 6:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) में फैले स्यूडोमोनास इन्फेक्शन कहां से आया इसका कोई सोर्स पता नहीं चला। नेत्र विभाग में चलने वाले 3 ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के सभी उपकरणों की दो बार जांच की गई। दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब हॉस्पिटल प्रशासन ने सोमवार से यहां मरीजों के सामान्य ऑपरेशन दोबारा शुरू करने का फैसला किया गया है। एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया- हमने ओटी में रखे सभी उपकरणों और वहां की हवा तक की जांच दो बार जांच करवा ली। एक भी उपकरण की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पहली बार सभी उपकरणों की रिपोर्ट आने के बाद पूरे ऑपरेशन थिएटर काे फ्यूमिगेट करवाया। दोबारा सैंपल लिए गए। दूसरी बार लिए सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह सोमवार से बुधवार तक किए गए 71 मरीजों के ऑपरेशनों में से 17 मरीजों में ये वायरस डिटेक्ट हुआ था। इनको हॉस्पिटल में भर्ती करके इलाज किया गया। वायरस से डिटेक्ट हुए सभी मरीजों की आंखों में से बैक्टीरियल सैंपल लेकर उनकी कल्चर जांच करवाई। वायरस को देखते हुए हॉस्पिटल प्रशासन ने पिछले सप्ताह गुरुवार से ऑपरेशन थिएटर में सामान्य सर्जरी को बंद कर दिया था। 40 चीजों को जांच के लिए भेजा था स्यूडोमोनास इंफेक्शन की जड़ तक पहुंचने के लिए हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में रखी अलग-अलग वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए थे। इसमें आंखों में डालने वाली दवाइयां, एनिस्थिसिया के लिए दिए जाने वाले इंजेक्शन, ग्लूकोस की बोतलें, जांच में उपयोग होने वाले उपकरण, आंखों में लगाए जाने वाले लेंस, पटि्टयां, कॉटन समेत अन्य कई चीजें शामिल थीं। सोमवार से शुरू होंगे ऑपरेशन डॉ. शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद हमने अब सोमवार से सभी ओटी में सामान्य ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय किया है। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है और वेटिंग लिस्ट ज्यादा हो गई है। इसलिए मरीजों की तकलीफ को देखते हुए जल्द ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे और सभी सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। कम दिखाई देने की होती है शिकायत एक्सपर्ट के अनुसार इस इंफेक्शन के कारण मरीजों (जिन्होंने ऑपरेशन करवाया) की आंख में सूजन, लाल होने, धुंधलापन और कुछ को कम दिखाई देने की शिकायत होती है


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?