Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, केंद्रीय कानून मंत्री ने दिलाई शपथ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, केंद्रीय कानून मंत्री ने दिलाई शपथ
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, केंद्रीय कानून मंत्री ने दिलाई शपथ

editor
editor Published July 6, 2023
Last updated: 2023/07/06 at 8:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 6 जुलाई। बीकानेर प्रेस क्लब की नई कार्याकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। उन्होंने बीकानेर की पत्रकारिता की परम्परा को समृद्ध बताया और कहा कि युवा पत्रकार इन आदर्शों का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि बीकानेर प्रेस क्लब के नए भवन के निर्माण के लिए सांसद निधि से 25 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की तथा बीकानेर के पत्रकारों को शीघ्र ही नए संसद भवन का भ्रमण करवाया जाएगा।

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है। पत्रकारों के कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी है, वे इसे समझते हुए अपनी कलम चलाएं।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी, युवा पत्रकारों में पत्रकारिता के मूल्य बनाए रखने में सहयोग करेगी।

- Advertisement -

नागौर जिले के जिला उपभोक्ता मंच के पूर्णकालिक अध्यक्ष नरसिंह दास व्यास ने कहा कि देश की आजादी के संग्राम में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। युवा पत्रकार इससे सीखें।

सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने की। बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया ने भी विचार व्यक्त किए।

इससे पहले कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भवानी शंकर जोेशी एवं महासचिव खुशाल सिंह मेड़तिया सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी शंकर जोशी ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए प्रयासरत रहेंगे तथा अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। इससे पहले प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष, जयनारायण बिस्सा, श्याम मारू सहित विभिन्न सहयोगियों का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन श्याम मारू ने दिया तथा महासचिव खुशाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश बी. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक अली गनी ने गीतों की प्रस्तुति दी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर
आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सफलता
राशिफल
राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए
राजस्थान
नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?