Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बांग्लादेश के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेगी पूनिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बांग्लादेश के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेगी पूनिया
जयपुरराजस्थान

बांग्लादेश के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलेगी पूनिया

editor
editor Published July 5, 2023
Last updated: 2023/07/05 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।BCCI ने बांग्लादेश खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें राजस्थान की बेटी प्रिया पूनिया का भी सिलेक्शन हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा 9 जुलाई से शुरू होगा। इसमें 9, 11 और 13 जुलाई को शुरुआती तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। वहीं 16, 19 और 22 जुलाई को वनडे मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया के सभी मैच मीरपुर में ही आयोजित होंगे।बता दें कि क्रिकेटर प्रिया का जन्‍म 6 अगस्‍त 1996 को राजस्‍थान के चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव जणाऊ खारी में हुआ। प्रिया की मां सरोज पूनिया का कोरोना महामारी के दौरान के निधन हो गया। प्रिया का भाई राहुल पुनिया भी क्रिकेटर बनना चाहता है। वहीं प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया भारतीय सर्वेक्षण विभाग में कार्यरत है।अपनी बेटी के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर सुरेंद्र पूनिया ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रिया के बांग्‍लादेश सीरीज में सिलेक्शन के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। हम सब को पूरी उम्‍मीद है कि बांग्‍लादेश के साथ होने वाले मैच में प्रिया शानदार परफॉर्म करेगी। प्रिया ना सिर्फ अपने बल्‍ले से ढेरों रन निकलेंगे।विराट कोहली से मिलती-जुलती है प्रिया की कहानी प्रिया के पिता सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 2 साल पहले प्रिया की मां सरोज कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत से पहले प्रिया को उनकी मां ने वॉट्सऐप मैसेज किया था कि वह इंग्लैंड टूर को न छोड़ें और टीम के साथ जुड़ें।सुरेंद्र ने बताया कि उस वक्त मैंने प्रिया को प्रेरित किया। उसे बताया कि विराट कोहली अपने पिता की मौत के बाद रणजी खेलने के लिए गए थे। मुझे पता है यह वक्त हमारे लिए काफी कठिन है। लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जीवन में कई ऐसे मौके आएंगे। जब आपको चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ना होगा। इसके बाद प्रिया अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड टूर पर गई थी।हालांकि मूल रूप से राजस्थान की प्रिया पूनिया पिछले 2 साल से राजस्थान क्रिकेट एशोशिएशन से NOC लेकर कर्नाटक से क्रिकेट खेल रही है। इसके साथ ही आज सोशल मीडिया पर भी खासी सक्रीय रहती है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है।बांग्लादेश सीरीज के लिए वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रिगुएज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा चेतरी (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पूनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनोजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा टीम में शामिल है।बांग्लादेश सीरीज के लिए टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शफाली वर्मा, जेमिमाह रॉड्रगुएज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा चेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस. मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनोजिया, अनुषा बारेड्डी और मिन्नु मनि टीम में शामिल है।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर
आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सफलता
राशिफल
राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए
राजस्थान
नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?