Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एमबीबीएस के बाद यूपीएससी सिविल परीक्षा में चयनित होने वाली प्रखर मेधावी डॉ. मुदिता शर्मा को शाकद्वीपीय गौरव सम्मान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एमबीबीएस के बाद यूपीएससी सिविल परीक्षा में चयनित होने वाली प्रखर मेधावी डॉ. मुदिता शर्मा को शाकद्वीपीय गौरव सम्मान
बीकानेरराजस्थान

एमबीबीएस के बाद यूपीएससी सिविल परीक्षा में चयनित होने वाली प्रखर मेधावी डॉ. मुदिता शर्मा को शाकद्वीपीय गौरव सम्मान

editor
editor Published July 4, 2023
Last updated: 2023/07/04 at 7:20 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर । नीट परीक्षा में चयनित होने के उपराँत मेडिकल की पढ़ाई को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपराँत यदि कोई भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में भी चयनित हो जाए तो यकीनन उनकी मेधा अत्यंत प्रखर होगी। ऐसी ही एक विलक्षण प्रतिभा हैं डॉ. मुदिता शर्मा जिन्होंने सफलतापूर्वक एमबीबीएस उपाधि प्राप्त करने के उपराँत यूपीएससी सिविल परीक्षा में भी चयनित होकर करोड़ों युवाओं के समक्ष एक आदर्श उपस्थित किया है। इन्हीं प्रतिभाशाली डॉ. मुदिता शर्मा को सामाजिक सरोकारों में अग्रणी सेवा संस्था नरसिंगदास जीवणी देवी सेवग चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां शाकद्वीपीय गौव सम्मान से सम्मानित किया गया। यहां आयोजित एक समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग, राहुल शर्मा, तरुण भोजक, आर.के. शर्मा ने डॉ. मुदिता को यह सम्मान भेंट किया। अपने सम्मान के प्रत्युत्तर में डॉ.मुदिता ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में यदि अपने लक्ष्य तक पहुँचना है तो उसके लिए निरंतर कठिन मेहनत की जरूरत है साथ ही सदैव मन मस्तिष्क में अपने लक्ष्य की प्राप्ति का जज्बा भी रखना होता है तभी हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंंने करोड़ों युवाओं को अपने संदेश में कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सही दिशा में कठिन मेहनत एवं जागरुकता वर्तमान युग में सफलता प्राप्ति के लिए बहुत जरूरी है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. मुदिता ने अपनी मेहनत के बल पर देश सेवा के दो अलग अलग स्वरूपों को प्राप्त किया है। ऐसी विलक्षण प्रतिभा को शाकद्वीपीय गौरव सम्मान से विभूषित करते हुए शाकद्वीपीय समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रभु कृपा से डॉ. मुदिता सफलता के सोपान यूँ ही प्राप्त करती रहें-हम सबकी यही कामना है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर नोखा: ढ़ाणी में आग से गाय-बकरियों समेत घरेलू सामान जलकर राख
बीकानेर
मंत्री सुमित गोदारा ने शिक्षा, सड़क और पानी के कई विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में युवकों का सस्ता नशा, पुलिस भी हैरान
बीकानेर
अरावली विवाद: राजेंद्र राठौड़ ने 90 प्रतिशत नुकसान के दावे को बताया भ्रामक
बीकानेर
राष्ट्रपति ने VB-G RAM G कानून को दी मंजूरी, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार
बीकानेर
नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ पूजा के नाम पर साइबर ठगी का केस
बीकानेर
राष्ट्रीय लोक अदालत में 17 हजार से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण
बीकानेर
राजस्थान में मूंगफली-ग्वार के दाम उछले, किसानों को बड़ी राहत
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर नोखा: ढ़ाणी में आग से गाय-बकरियों समेत घरेलू सामान जलकर राख

Published December 21, 2025
बीकानेर

मंत्री सुमित गोदारा ने शिक्षा, सड़क और पानी के कई विकास कार्यों का लोकार्पण

Published December 21, 2025
बीकानेर

बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में युवकों का सस्ता नशा, पुलिस भी हैरान

Published December 21, 2025
बीकानेर

अरावली विवाद: राजेंद्र राठौड़ ने 90 प्रतिशत नुकसान के दावे को बताया भ्रामक

Published December 21, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?