Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साढ़े 8 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार:ढाबे के पास खड़ा था, पुलिस को देख घबराया तो पकड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > साढ़े 8 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार:ढाबे के पास खड़ा था, पुलिस को देख घबराया तो पकड़ा
अनूपगढ़राजस्थान

साढ़े 8 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार:ढाबे के पास खड़ा था, पुलिस को देख घबराया तो पकड़ा

editor
editor Published June 28, 2023
Last updated: 2023/06/28 at 4:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ।श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देशानुसार मेडिकेटेड नशा, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा अवैध हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत घडसाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक व्यक्ति को साढ़े 8 किलो पोस्त सहित गिरफ्तार किया। घड़साना पुलिस के एसआई संपत राम ने बताया कि वो एएसआई दिलबाग सिंह, एएसआई भजनलाल और कांस्टेबल विनोद कुमार के साथ नेशनल हाईवे 911 पर मंगलवार देर शाम गश्त कर रहे थे। गस्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर स्थित महावीर ढाबा के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम महावीर ढाबा के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया। एसआई संपत राम ने बताया कि जब उस व्यक्ति से उसका नाम पूछा गया, तो उसने अपना नाम लक्ष्मण राम (30) पुत्र भंवरलाल निवासी गुसाईसर नापासर जिला बीकानेर बताया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास साढ़े 8 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ है। एसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच रावला पुलिस के एसआई नरेश कुमार के सौंपी गई है। वहीं घडसाना थाने के एसआई संपत राम ने एक व्यक्ति को धक्का बस्ती से देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई संपत राम ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल सोनू के साथ घडसाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि घड़साना की धक्का बस्ती में एक व्यक्ति अवैध हथियार रखता है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम धक्का बस्ती पहुंची और मुखबिर के बताए हुए स्थान पर छापामारी की। एसआई संपत राम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान गुलशेर खान(27) उर्फ बग्गा पुत्र जुल्फिकार उर्फ पप्पू खान के पास एक अवैध पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। एसआई सम्पत राम ने बताया कि घड़साना पुलिस थाने में आरोपी गुलशेर खान के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के कड़े निर्देश
बीकानेर
फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर 34 हजार की ठगी, आरोपी फरार
बीकानेर
बिना मान्यता स्कूल पर छापा, 100 बच्चों का भविष्य दांव पर
बीकानेर
डेहरू माता मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का स्टे, बीडीए की कार्रवाई रुकी
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
राशिफल
सिंथेसिस को मिला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड
बीकानेर शिक्षा
DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर बीछवाल खुला बंदी शिविर से कैदी फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन जिसका रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल तक लास्ट है

Published April 10, 2026
राजस्थान

राजस्थान में अगले 4-5 दिन मौसम साफ, दिन में बढ़ेगी गर्मी

Published April 9, 2026
राजस्थान

पांचवीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब छात्र हो सकेंगे फेल

Published April 8, 2026
राजस्थान

अग्निवीर भर्ती की तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Published April 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?