Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रात साढ़े तीन प्रशासन व बेनीवाल के बीच हुआ समझौता, फिर धरना समाप्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > रात साढ़े तीन प्रशासन व बेनीवाल के बीच हुआ समझौता, फिर धरना समाप्त
Jaipurराजस्थान

रात साढ़े तीन प्रशासन व बेनीवाल के बीच हुआ समझौता, फिर धरना समाप्त

editor
editor Published June 27, 2023
Last updated: 2023/06/27 at 4:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इन दिनों प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वे विभिन्न जि़लों में जाकर राज्य सरकार से इन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में सांसद ने सोमवार को बीकानेर कलक्ट्रेट के बाहर पड़ाव डाल दिया। रात भर चले धरने में उनके साथ आरएलपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।साढ़े तीन बजे ख़त्म हुआ धरना सांसद हनुमान बेनीवाल के कलक्ट्रेट के बाहर पड़ाव डालने से प्रशासन में हडक़ंप की स्थिति बनी रही। अफसरों की गुज़ारिश पर देर रात को ही संसद और प्रशासन के अफसरों के बीच समझौता वार्ता चली। प्रशासनिक अधिकारियों ने सांसद बेनीवाल को उनके द्वारा उठाए गए सभी मामलों में उचित और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब जाकर सांसद ने देर रात करीब साढ़े तीन बजे धरना ख़त्म किए जाने की घोषणा की।ये भी पढ़ें : हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान: आरएलपी बिगाड़ेगी भाजपा और कांग्रेस का गणित
समझौता वार्ता के बाद पड़ाव स्थल पर जानकारी दी गई कि जिन अवैध माइंस के बारे में सांसद ने प्रशासन को अवगत कराया है, उन सभी पर मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए खान विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के अफसरों की टीमें शामिल रहेंगी। इनमें से कुछ माइंस को लेकर संभागीय आयुक्त ने पहले भी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एक मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर भी प्रशासन ने सहमति भरी।सांसद बेनीवाल ने कलक्ट्रेट पर रात 12 बजे धरना शुरू किया। बेनीवाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व कलक्ट्रेट पर घेराव के दौरान संभागीय आयुक्त, कलक्टर, आईजी और एसपी समेत अधिकारियों ने मांग पत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परन्तु इसके बाद भी अवैध खनन, बजरी रॉयल्टी की अवैध वसूली आदि पर कोई अंकुश नहीं लगा है। ऐसे में पुराने मांग पत्र की सभी मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू किया है। देर रात तक कलक्ट्रेट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। सांसद बेनीवाल समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहे।सांसद बेनीवाल पीडि़त परिवार से मिले आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार देर रात्रि को पीडि़त परिवार के घर पहुंचे। यहां मृतका के परिजनों से मिलकर उन्होंने ढांढस बंधाया। वही पार्टी फंड से तुरंत 1 लाख रुपए का सहयोग भी पीडि़त परिवार को दिया।बेनीवाल ने इस मामले के जांच अधिकारी एएसपी (ग्रामीण) दीपक कुमार से फोन पर वार्ता कर मामले के मुख्य आरोपी दिनेश को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए कहा। साथ ही इस मामले में लिप्त सभी पुलिसकर्मियों में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कही।मौके पर उप पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से इस मामले के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है, तो वहीं भाजपा विपक्ष का दायित्व नहीं निभा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?