Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पत्नी ने सिक्के लेने से किया इनकार:कोर्ट से अपील- नोट दिलवाएं, 1 हजार रुपए से ज्यादा के सिक्कों का लेनदेन वैध नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पत्नी ने सिक्के लेने से किया इनकार:कोर्ट से अपील- नोट दिलवाएं, 1 हजार रुपए से ज्यादा के सिक्कों का लेनदेन वैध नहीं
जयपुरराजस्थान

पत्नी ने सिक्के लेने से किया इनकार:कोर्ट से अपील- नोट दिलवाएं, 1 हजार रुपए से ज्यादा के सिक्कों का लेनदेन वैध नहीं

editor
editor Published June 26, 2023
Last updated: 2023/06/26 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। जयपुर में गुजारा भत्ता देने के मामले में पत्नी सीमा कुमावत ने कोर्ट में पेश 55 हजार रुपए के सिक्के लेने से इनकार कर दिया है। सीमा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाकर कहा है- नियम के तहत 1000 से ज्यादा मूल्य के सिक्कों का लेनदेन वैध नहीं है। ऐसे में कोर्ट कागजी नोट दिलवाए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 5 जुलाई की तारीख तय की है।सीमा कुमावत के वकील रामप्रकाश कुमावत ने बताया- हमने कोर्ट में सिक्का निर्माण अधिनियम-2011 के तहत एक प्रार्थना पत्र लगाकर कहा है कि 1 हजार रुपए से ज्यादा मूल्य के सिक्कों का लेनदेन वैध नहीं है। एक्ट यह भी कहता है कि सिक्कों का आकार, उनकी छपाई व उनका वजन भी आरबीआई द्वारा निर्धारित होना चाहिए। ऐसे में जो सिक्के महिला के पति ने पेश किए हैं, उनमें यह पता लगाना संभव ही नहीं है। ऐसे में हमें कागजी नोट दिलवाए जाएं। अगर सीमा का पति दशरथ कुमावत राशि का भुगतान नहीं करता है तो उसे जेल भेजा जाए।पिछली सुनवाई पर पति ने पेश किए थे सिक्के इस मामले में 17 जून को पिछली सुनवाई पर पति दशरथ कुमावत की ओर से पत्नी के गुजारे भत्ते के लिए 55 हजार के सिक्के कोर्ट में पेश किए थे। दशरथ की ओर से कहा गया था कि सिक्के वैध भारतीय मुद्रा हैं। इसे स्वीकार किया जाए। इस पर कोर्ट ने सिक्कों को कस्टडी में लेकर 26 जून की तारीख तय की थी। आज दशरथ को इन सिक्कों की एक-एक हजार की थैलियां बनानी थी। दशरथ 17 जून को कोर्ट में समय से थैलियां लेकर पहुंचा था। दशरथ के वकील रमन गुप्ता ने कहा कि हम एप्लीकेशन का जवाब देंगे।पत्नी ने सिक्के लेने से किया मना।करीब 12 साल पहले हुई थी दोनों की शादी यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। दशरथ कुमावत की शादी करीब 12 साल पहले सीमा कुमावत से हुई थी। शादी के 3 से 4 साल बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पति ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी। मामले की सुनवाई के दौरान फैमिली कोर्ट ने पति को हर महीने पत्नी को भरण पोषण के 5 हजार रुपए देने के निर्देश दिए।पति पिछले 11 माह से यह राशि पत्नी को नहीं दे रहा था। इसके बाद कोर्ट ने पति के खिलाफ वसूली वारंट जारी कर दिया। इसके बाद भी राशि नहीं चुकाने पर यह गिरफ्तारी वारंट में तब्दील हो गया। इस पर हरमाड़ा थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। उसी दौरान पति 55 हजार के सिक्के लेकर कोर्ट में पहुंचा था।पत्नी ने पति दशरथ कुमावत को जेल भेजने की मांग की।पत्नी ने पति दशरथ कुमावत को जेल भेजने की मांग की।12-12 घंटे लगाकर गिने सिक्के दशरथ ने बताया कि प्लास्टिक के डिब्बे व घरेलू सामान की दुकान पर ग्राहक सिक्के तो दे जाते हैं लेकिन वापस नहीं लेते। उसके पास काफी समय से सिक्के घर पर ही जमा हो रखे थे। कई बार व्यापारियों को भी सिक्के देने की कोशिश की लेकिन कोई राजी नहीं हुआ।कोई दूसरा बंदोबस्त नहीं हुआ तो घर पहुंच कर 12 घंटे में सारे सिक्के गिने। कुछ सिक्के पहले कई रातों में गिन कर हिसाब लगा चुका था। कोर्ट में पेशी की सुबह उसने सारे सिक्के 7 अलग-अलग कट्टों में भर लिए। फिर भाड़े पर गाड़ी लेकर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कोर्ट पहुंचा था।पति-पत्नी दोनों चौमूं के रहने वाले पति दशरथ चौमूं तहसील के निवाना गांव का रहने वाला हैं। फिलहाल किराए पर हरमाड़ा थाना इलाके में रह रहा है। जो साप्ताहिक बाजार में प्लास्टिक आइटम की दुकान लगाता है। पत्नी सीमा भी चौमूं की रहने वाली है। जो अपने पिता के पास रह रही है।दशरथ ने बताया उसकी एक 10 साल की बेटी उसी के पास रहती है। उसका जन्म 2013 में हुआ था। उसका महात्मा गांधी स्कूल में एडमिशन करवा रखा है। पहले पत्नी ने बोला कि वह बेटी को अपने पास रखेगी। लेकिन कुछ समय बाद ही उसने बेटी को रखने से मना कर दिया। दशरथ ने कहा कि वह बेटी को अपने पास रखेगा और खुद ही शादी करेगा।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?